फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: 32 temporary teachers of English and Mathematics to be appointed under the differently abled quota

हिमाचल: दिव्यांग कोटे से अंग्रेजी, गणित के 32 अस्थायी शिक्षक होंगे नियुक्त, इस दिन से शुरू होगी काउंसलिंग

Fri, 17 Jul 2026 07:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jul 2026 07:06 PM IST
सार

पात्र अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन 30 और 31 जुलाई को होगा। भर्ती प्रक्रिया शिक्षा विभाग की ओर से चार अप्रैल 2026 को जारी विज्ञापन के अनुरूप संचालित की जा रही है। 

विज्ञापन
Himachal: 32 temporary teachers of English and Mathematics to be appointed under the differently abled quota
शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने बेंचमार्क दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों के लिए अंग्रेजी और गणित विषयों में 32 अस्थायी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन 30 और 31 जुलाई को होगा। भर्ती प्रक्रिया शिक्षा विभाग की ओर से चार अप्रैल 2026 को जारी विज्ञापन के अनुरूप संचालित की जा रही है। कुल 32 पदों में अंग्रेजी और गणित विषय के 16-16 पद शामिल हैं। दोनों विषयों में दृष्टिबाधित, अस्थिबाधित, श्रवणबाधित और बहु-दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 4-4 पद आरक्षित किए गए हैं, इससे सभी वर्गों के दिव्यांग उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार दृष्टिबाधित एवं कम दृष्टि वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 30 जुलाई को ईएसओएमएसए निदेशालय कसुम्पटी में होगी। वहीं अस्थिबाधित, श्रवणबाधित, मानसिक रूप से बीमार और बहु-दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग 31 जुलाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोटा शिमला में होगी। दोनों दिनों में प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का मूल्यांकन कुल 30 अंकों के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता के लिए 10 अंक, दिव्यांगता श्रेणी के लिए 6 अंक तथा अतिरिक्त शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए 4 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा अनुभव, सामाजिक-आर्थिक स्थिति और अन्य निर्धारित मानदंडों के आधार पर भी अंक प्रदान किए जाएंगे। काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मैट्रिक, बारहवीं, स्नातक (बीए, बीकॉम, बीएससी) और बीएड की डिग्री एवं विस्तृत अंकतालिकाएं प्रस्तुत करनी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed