सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress Blueprint of new executive committee of Congress is ready waiting for meeting with CM Sukhu

Himachal Congress: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का खाका तैयार, सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बैठक का इंतजार

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 21 Feb 2025 05:00 AM IST
सार

वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को अभी तक सरकार में नियुक्तियां नहीं मिलने को लेकर प्रतिभा सिंह का दर्द फिर छलका। 

विज्ञापन
Himachal Congress Blueprint of new executive committee of Congress is ready waiting for meeting with CM Sukhu
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि संगठन की नई कार्यकारिणी का खाका तैयार हो चुका है। अब मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ बैठक करने का इंतजार है। वह जल्द ही दिल्ली जाकर प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात भी करेंगी। कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की जाएंगी। कहा कि शिवरात्रि तक रजनी पाटिल दिल्ली से बाहर हैं। इसके बाद उन्हें शिमला भी बुलाया जाएगा।

Trending Videos

वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं को अभी तक सरकार में नियुक्तियां नहीं मिलने को लेकर प्रतिभा सिंह का दर्द फिर छलका। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद से वह कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए सरकार में एडजस्टमेंट मांग रही हैं। उम्मी जताई कि जल्द ही सरकार में संगठन के लोगों को नियुक्तियां मिलेंगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जो सक्रिय लोग सरकार में शामिल नहीं हो सकेंगे, उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेवारियां दी जाएंगी। इस साल के आखिर में पंचायतीराज चुनाव होने हैं। इसमें कांग्रेस के संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। संगठन को मजबूत करने के जरूरत है। 2027 में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भी पार्टी को तैयार करना है। अगर संगठन मजबूत होगा तो ही चुनाव जीते जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संभावित पदाधिकारियों की लिस्ट तैयार
उन्होंने कहा कि पार्टी के कर्मठ व निष्ठावान नेताओं व कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान दिया जाना चाहिए, इसके लिए वह कार्य कर रही है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि संभावित पदाधिकारियों की लिस्ट तैयार कर दी गई है। इसे प्रदेश प्रभारी को सौंपा जाएगा। जल्द ही प्रदेश में कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारी, जिला व ब्लॉक घोषित कर दिए जाएंगे।

दिल्ली की जनता को वादे पूरे होने का इंतजार
प्रतिभा सिंह ने दिल्ली में एक महिला नेता के मुख्यमंत्री बनने पर हुए कहा कि कांग्रेस ने भी शीला दीक्षित को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया था। उन्होंने अपने 15 साल के कार्यकाल में दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ विकास कार्य किए। लोग आज भी शीला दीक्षित को याद करते है। वर्तमान में भाजपा की रेखा गुप्त मुख्यमंत्री के तौर पर कितना सफल होती है, यह देखना होगा। भाजपा ने दिल्ली के लोगों से जो वादे किए हैं, उसे वह कब पूरा करती हैं, इसका भी दिल्ली के लोगों को इंतजार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed