Himachal Weather: पारा गिरने से बढ़ी ठिठुरन, 27 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम, जानें पूर्वानुमान
प्रदेश में सुबह-शाम ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। राज्य के बिलासपुर को छोड़कर अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। राज्य के बिलासपुर को छोड़कर अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। 10 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। वहीं ताबो, कुकुमसेरी व केलांग का माइनस में, जबकि कल्पा का शून्य में दर्ज किया गया। सुंदरनगर और बिलासपुर में घना और मंडी में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। राज्य में लगातार शुष्क माैसम बना हुआ है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
राज्य में 27 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 7.6, सुंदरनगर 5.7, भुंतर 4.1, कल्पा 0.2, धर्मशाला 9.4, ऊना 8.5, नाहन 9.1, केलांग -2.1, पालमपुर 5.5, सोलन 4.8, मनाली 2.9, कांगड़ा 8.4, मंडी 8.1, बिलासपुर 10.5, हमीरपुर 7.2, जुब्बड़हट्टी 8.4, कुफरी 5.8, कुकुमसेरी -2.8, नारकंडा 3.9, भरमाैर 5.5, रिकांगपिओ 3.1, सेऊबाग 3.4, बरठीं 7.0, कसाैली 9.7, सराहन 5.2, देहरा गोपीपुर 9.0, ताबो -4.6 व बजाैरा में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 27 नवंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं 3-4 दिनों के दौरान राज्य में कम से कम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। ऊंचे और मध्य पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। हालांकि राज्य के निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अधितम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
चंबा में आधी रात को लगे भूकंप के झटके
चंबा जिले में गुरुवार मध्यरात्रि भूकंप के झटके लगे। भूकंप के झटकों से घरों की खिड़कियां और दरवाजे हिलता देख लोग खुली जगह पर आ गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप रात 12: 39 बजे आया। जमीन के भीतर इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि भूकंप के झटके से जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है।