सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Electricity Board Pensioners to Receive Payment for Medical Bills Within Two Days; Assurance Given Du

हिमाचल: बिजली बोर्ड पेंशनरों को दो दिन में होगा मेडिकल बिलों का भुगतान, बैठक में मिला आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
सार

फोरम को आश्वासन दिया गया कि प्रदेश बिजली बोर्ड के पेंशनरों को दो दिन के भीतर मेडिकल बिलों का भुगतान कर दिया जाएगा।
 

Himachal Electricity Board Pensioners to Receive Payment for Medical Bills Within Two Days; Assurance Given Du
हिमाचल बिजली बोर्ड (सांकेतिक)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बिजली बोर्ड के वित्त निदेशक अरिंदम चौधरी के साथ पेंशनर फोरम की गुरुवार को बैठक हुई। इसमें फोरम को आश्वासन दिया गया कि प्रदेश बिजली बोर्ड के पेंशनरों को दो दिन के भीतर मेडिकल बिलों का भुगतान कर दिया जाएगा।

Trending Videos

फोरम के प्रेस सचिव एएस भलैक ने बताया कि बोर्ड प्रबंधन के साथ पेंशनरों के मुद्दों पर सकारात्मक और विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में बोर्ड प्रबंधन ने सितंबर 2024 तक पेंशनरों द्वारा भेजी लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और बकाया के भुगतान इसी माह करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि वित्तीय स्थिति अनुकूल रही तो अक्तूबर 2024 तक के पेंशनरों की समस्त देनदारियों का निपटान कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 70 से 75 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को संशोधित पेंशन के बकाया राशि का भुगतान इस माह की पेंशन के साथ जारी किया जाएगा। प्रबंधन ने आश्वस्त किया कि फरवरी 2026 तक प्राप्त हुए सभी मेडिकल बिलों का निपटारा दो दिन में कर दिया जाएगा। प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि भविष्य में पेंशनरों को सेवानिवृत्ति के वित्तीय लाभों का भुगतान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा और इस संबंध में शीघ्र ही एक स्पष्ट नीति बनाई जाएगी। बैठक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप खरवाड़ा, एसएन कपूर, केएस जंबाल, चेतराम शर्मा, रमेश शर्मा, राजेश बहल,जगमेल ठाकुर, सोहन सिंह चौहान, देवेंद्र शर्मा, तेज राज गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed