सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Following the confirmation of exam paper tampering family members demand action against the culprits

हिमाचल: परीक्षा पेपर टेंपरिंग की पुष्टि के बाद परिजनों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग, जानें क्या कुछ कहा

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 03 Apr 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला बिलासपुर में स्कूल शिक्षा बोर्ड की फॉरेंसिक जांच में टेंपरिंग की पुष्टि होने के बाद परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जिस परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आयोजित हुई, वही एग्जामिनेशन कलेक्शन सेंटर भी बनाया गया था, जो नियमों के विपरीत है। पढ़ें पूरी खबर...

Himachal Following the confirmation of exam paper tampering family members demand action against the culprits
बिलासपुर परिधि गृह में आयोजित प्रेसवार्ता में छात्र व परिजन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

झंडूता विस क्षेत्र के तहत ज्योरा स्कूल के पूर्व छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ हुई है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हुआ है। वहीं, रिपोर्ट आने के बाद अभिभावक और इन छात्रों ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ताकि भविष्य में इस तरह की कोताही सामने न आए और किसी भी छात्र के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ न हो। ज्योरा स्कूल के पूर्व छात्रों और उनके अभिभावकों ने फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद परिधि गृह बिलासपुर में इस मामले को लेकर प्रेस वार्ता की।

Trending Videos




अभिभावकों ने फॉरेंसिक रिपोर्ट को लेकर कहा कि 9 फरवरी 2026 को यह फॉरेंसिक रिपोर्ट आई थी, लेकिन उन्हें इसके बारे में कुछ समय बाद जानकारी मिली। अब रिपोर्ट आने के बाद यह साफ हो गया है कि छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ हुई है। अभिभावकों ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से इस मामले को लेकर एक जांच कमेटी गठित करने की बात कही है। लेकिन इस जांच कमेटी में अभिभावकों को भी शामिल किया जाए। इसमें एक पुरुष अभिभावक और एक महिला अभिभावक हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के इतिहास में यह पहला मामला है कि छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ की गई है। यह घटना शर्मनाक है, जिसके चलते प्रदेश सरकार, शिक्षा मंत्री, शिक्षा विभाग सहित अन्य उच्च अधिकारियों को इस मसले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि इस तरह की घटना दोबारा न घटे। बताते चलें कि 2025 में ज्योरा स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों की 10वीं कक्षा की परीक्षा के बाद पेपर झंडूता स्कूल में स्थापित कलेक्शन सेंटर में भेजे गए। यहां से कुछ समय बाद उत्तर पुस्तिकाएं प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को भेजी गईं। 

अभिभावकों की मानें तो जिस समय बोर्ड के पास यह उत्तर पुस्तिकाएं भेजी गई थी उस समय भी कोताही भी सामने आई थी, लेकिन प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। जिसका खामियाजा बच्चे भुगत रहे हैं। बच्चों की मेरिट प्रभावित हुई। बच्चों को छात्रवृतियों से वंचित होना पड़ा। पीडि़त छात्रा अंकिता कुमारी, मोनिका कुमारी, अंजलि, श्रेष्ठा भारती, शालिनी, निधि शर्मा, अक्षय कुमार ने कहा कि उनकी उत्तर पुस्तिकाओं के साथ छेड़छाड़ हुई है। फॉरेसिंक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। जिसके चलते प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को इस मसले को लेकर गंभीर कदम उठाने चाहिए। ताकि आगामी भविष्य में किसी भी छात्र के भविष्य के साथ छेड़छाड़ न हो।

उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से मानसिक परेशानी झेल रहे हैं। नंबर कम आने के चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते अब बोर्ड की ओर से उन्हें ग्रेस नंबर दिए जाएं। निष्पक्ष जांच करने के साथ ही इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। समाजसेवी सुमन प्रजापति ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी तरह का भी खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा। बच्चों के भविष्य के साथ सरेआम खिलवाड़ करने की साजिश रची गई है, इसमें प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की कोई कोताही सामने न आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed