सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Newspaper distributor Pawan Kumar Sood passes away

Bilaspur News: अखबार वितरक पवन कुमार सूद का निधन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Newspaper distributor Pawan Kumar Sood passes away
पवन कुमार सूद(फाइल फोटो)।
विज्ञापन
बिलासपुर। घुमारवीं क्षेत्र के जाने-माने अखबार वितरक पवन कुमार सूद का निधन हो गया। 75 वर्षीय पवन कुमार सूद लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
Trending Videos

पवन कुमार सूद ने घुमारवीं से अपने कार्य की शुरुआत की थी और लंबे समय तक अखबार वितरण की एजेंसी चलाते रहे। अपनी मेहनत, ईमानदारी और समयनिष्ठा के बल पर उन्होंने इस क्षेत्र में अलग पहचान बनाई। वह अपने सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए भी जाने जाते थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी डॉक्टर, जबकि दूसरी ड्राइंग टीचर के रूप में कार्यरत है। बड़ा बेटा अपना व्यवसाय संभाल रहा है और छोटा बेटा इंजीनियर है, जो वर्तमान में कनाडा में कार्यरत है। बच्चों की यह सफलता उनके संस्कारों और मार्गदर्शन का परिणाम मानी जाती है। उनके निधन की खबर से घुमारवीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें एक मेहनती, ईमानदार और समाजसेवी व्यक्ति के रूप में याद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article