सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur News, Ghumarwin News, Naina Devi News, Jhanduta News, Bharari News, Swarghat News, Barmana News

Bilaspur News: इग्नू में प्रवेश व असाइनमेंट जमा करने की तिथि बढ़ी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bilaspur News, Ghumarwin News, Naina Devi News, Jhanduta News, Bharari News, Swarghat News, Barmana News
विज्ञापन
10 अप्रैल तक नए प्रवेश, 30 अप्रैल तक असाइनमेंट जमा करने का मौका
Trending Videos

छात्रों को समय रहते औपचारिकताएं पूरी करने की सलाह


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) एवं ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
इग्नू अध्ययन केंद्र 1174, स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के सहायक समन्वयक डॉ. विक्रम सिंह कपिल ने बताया कि यह तिथि विस्तार सेमेस्टर आधारित, मेरिट आधारित तथा प्रमाणपत्र कार्यक्रमों पर लागू नहीं होगा। कहा कि जिन विद्यार्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, लेकिन अभी तक दस्तावेज या शुल्क जमा नहीं किया है, वे भी 10 अप्रैल 2026 तक सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर लें। इसके अलावा, जून 2026 सत्रांत परीक्षा के लिए ओडीएल एवं ऑनलाइन कार्यक्रमों के विद्यार्थियों की असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दी गई है। छात्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी असाइनमेंट की हार्ड कॉपी व सॉफ्ट कॉपी 30 अप्रैल से पहले इग्नू अध्ययन केंद्र 1174, स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में जमा करवा दें। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट तथा क्षेत्रीय केंद्र शिमला की वेबसाइट नियमित रूप से देखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed