सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The first 1,800-meter-long parallel tunnel on the Kiratpur-Nerchowk fourlane

Video: कैंचीमोड़ में 1800 मीटर लंबी पहली समानांतर टनल का ट्रायल रन सफल

Bilaspur bureau बिलासपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:29 PM IST
The first 1,800-meter-long parallel tunnel on the Kiratpur-Nerchowk fourlane
कीरतपुर-नेरचैक फोरलेन पर यातायात को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में कैंचीमोड़ स्थित टनल-1 में निर्मित 1800 मीटर लंबी पहली समानांतर टनल का सफल ट्रायल रन किया गया। इस ट्रायल रन की सफलता के साथ ही दोनों सुरंगों में डबल लेन के माध्यम से यातायात संचालन की दिशा में प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। इस अवसर पर उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार के साथ पुलिस अधीक्षक संदीप धवल विशेष तौर पर मौजूद रहे। उपायुक्त ने बताया कि समानांतर टनल को चालू करने की दिशा में ट्रायल रन आयोजित किया गया। ट्रायल रन के बाद एनएचएआई की ओर से टनल के भीतर लाइटिंग, वेंटिलेशन तथा अन्य सुरक्षा मानकों का अंतिम परीक्षण किया जाएगा। अंतिम परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे औपचारिक रूप से हरी झंडी प्रदान की जाएगी। इसके बाद दोनों टनलों में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे यातायात का दबाव संतुलित रहेगा और सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। उपायुक्त ने बताया कि टनल के भीतर ट्रायल रन के बाद अन्य तकनीकी बारीकियों की जांच का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इस समानांतर टनल को शीघ्र ही आम जनता के लिए सुचारू रूप से खोल दिया जाएगा, जिससे फोरलेन पर सफर करने वाले यात्रियों को जाम की समस्या और दुर्घटनाओं की दृष्टि से जोखिम कम होगा। एनएचएआई अधिकारियों ने कहा कि ट्रायल रन के दौरान कंट्रोल रूम, सुरक्षा उपकरण, लाइटिंग और वेंटिलेशन सिस्टम का परीक्षण किया गया। दोनों ट्यूब में वन-वे ट्रैफिक लागू होने से दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और भारी वाहन बिना रुके गुजर सकेंगे। परियोजना निदेशक वरुण चारी ने बताया कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कुल पांच समानांतर टनलें बनाई जा रही हैं। टनल-1 कैंचीमोड़ के सफल ट्रायल रन के बाद अन्य चार टनलों की डीपीआर तैयार की जा रही है। टनल-2 थापना 465 मीटर, टनल-3 तुन्नू, 550 मीटर,टनल-4 टीहरा 1265 मीटर, टनल-5 भवाणा 740 मीटर है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इन सभी टनलों को भी चरणबद्ध तरीके से ट्विन ट्यूब टनल में विकसित किया जाएगा, ताकि पूरे मार्ग पर यातायात को अधिक सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक बनाया जा सके। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई वरुण चारी भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि राजीव गर्ग, एसडीएम स्वारघाट धर्मपाल, एनएचएआई प्रबंधक दिग्व्रत सिंह, एनएचएआई से इंजीनियर अमित ठाकुर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने ट्रायल रन की सफलता की सराहना की और बताया कि इससे फोरलेन पर यातायात का प्रवाह सुचारू और सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फतेहाबाद के टोहाना में दो दिन की हड़ताल पर रहेंगे अग्निशमन कर्मचारी

07 Apr 2026

Video: चंबा में निर्माणाधीन सिंयुर पुल भूस्खलन की भेंट चढ़ा, लोनिवि को लगी लाखों की चपत

07 Apr 2026

फिरोजपुर थाना सिटी पुलिस ने पांच किलो हेरोइन संग आरोपी पकड़ा

गुरुहरसहाए में दीवार बनाने को लेकर दो पक्ष भिड़े

गुरुहरसहाए के विधायक ने पंचायतों को दिए पानी के टैंकर

विज्ञापन

Ujjain News: भांग का शृंगार कर त्रिनेत्र से सज गए बाबा महाकाल, मन्दिर की सुरक्षा के लिए आया यह दान

07 Apr 2026

Meerut: अस्पतालों पर भी लगेगी सील, देर रात तक मरीज़ अस्पताल करते रहे खाली, संचालक बोले...तकलीफ है, लेकिन मानना पड़ेगा सुप्रीम कोर्ट का आदेश

07 Apr 2026
विज्ञापन

Meerut: सीओ सिविल लाइन ने व्यापारियों से किया संवाद, व्यापारियों ने बताई अपनी पीड़ा

07 Apr 2026

Meerut: सुबह होगी सीलिंग की कार्रवाई, देर रात तक दुकान खाली करते रहे व्यापारी

07 Apr 2026

VIDEO: पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, अस्पताल के गेट पर किया हंगामा

07 Apr 2026

Meerut: ऋषभ एकेडमी और गुरु तेग बहादुर स्कूल के बीच क्रिकेट मैच

07 Apr 2026

Meerut: थापर नगर गुरुद्वारे में कीर्तन का आयोजन

07 Apr 2026

घोरावल विधायक अनिल को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ा

07 Apr 2026

Meerut: बुद्धा गार्डन में शिवकथा का आयोजन

07 Apr 2026

सोनबरसा में तुला माता मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ; VIDEO

07 Apr 2026

पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे चाय बागान में काम करने वाले मजदूर, VIDEO

07 Apr 2026

जौनपुर के बबुरा गांव में धर्मांतरण कराने के तीन आरोपी गिरफ्तार, VIDEO

07 Apr 2026

आर्चरी प्रतियोगिता में गाजीपुर बना चैंपियन, जीता चल वैजयंती ट्रॉफी; VIDEO

07 Apr 2026

सात झोपड़ियां जलकर नष्ट, मार्ट में तीन लाख का सामान जलकर राख; VIDEO

07 Apr 2026

जौनपुर में फफूंदयुक्त दही मिलने पर स्वीट हाउस पर छापा, नमूना जांच को भेजा; VIDEO

07 Apr 2026

सीमा द्विवेदी बोलीं- भाजपा की जड़ में समाहित है भारतीय जनसंघ की राष्ट्रवादी विचारधारा, VIDEO

07 Apr 2026

चंदौली में जंगल की जमीन से वन अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाया; VIDEO

07 Apr 2026

Kedarnath Dham: लगातार बर्फबारी से केदारनाथ में तैयारियां प्रभावित

06 Apr 2026

गाजीपुर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया, VIDEO

06 Apr 2026

कला प्रेमियों ने हनुमत दरबार में लगाई हाजिरी, बीआर फाउंडेशन के 10 चित्रकारों का जलवा; VIDEO

06 Apr 2026

बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने से ही होगा उनका सर्वागींण विकास, VIDEO

06 Apr 2026

चखने की दुकान में शराब पी रहे संचालक समेत नौ धराए, VIDEO

06 Apr 2026

Maihar News: मैहर में डीजल-पेट्रोल के अवैध कारोबारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 18 लाख का माल जब्त

06 Apr 2026

VIDEO: पुनर्वास विश्वविद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थी को चिढ़ाने पर हुआ हंगामा, नाराज छात्रों ने जाम की सड़क

06 Apr 2026

क्रय केंद्रों पर बोरे के अभाव में गेहूं की खरीद हुई प्रभावित, किसान परेशान; VIDEO

06 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed