सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cement prices in Himachal rise by 15; rates for steel bars increase by 1,000 per quintal.

Himachal News: हिमाचल में सीमेंट 15 रुपये हुआ महंगा, सरिये के एक हजार रुपये प्रति क्विंटल बढ़े दाम

संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Apr 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

 प्रदेश में ईंटों के बाद अब सीमेंट और सरिया भी महंगा हो गया है। कंपनियों ने सीमेंट के दाम में सीधे 15 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी कर दी है। 

Cement prices in Himachal rise by 15; rates for steel bars increase by 1,000 per quintal.
सीमेंट और सरिये के दाम बढ़े। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में ईंट के बाद अब सीमेंट और सरिया भी महंगा हो गया है। कंपनियों ने सीमेंट के दाम में 15 रुपये प्रति बैग की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, सरिये के दाम में करीब 20 दिन में 1,000 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गए हैं। सोमवार से लागू हुए सीमेंट के नए रेट के बाद घर बनाना और महंगा हो गया है। कुछ दिन पहले ही प्रदेश में ईंट की कीमतों में भी 2 से 3 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। 

Trending Videos

बिलासपुर में एसीसी सीमेंट के विक्रेता पवन बरूर ने बताया कि दाम बढ़ने के बाद अब एसीसी सुरक्षा सीमेंट 395 रुपये से बढ़कर 410 रुपये प्रति बैग हो गया है। एसीसी गोल्ड सीमेंट 435 से 450 रुपये, जंग रोधक सीमेंट 380 से बढ़कर 395 रुपये प्रति बैग हो गया है। अंबुजा सीमेंट के विक्रेता रोहित ने बताया कि 400 रुपये प्रति बैग बिकने वाला सीमेंट अब 415 रुपये में मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांगड़ सीमेंट की कीमत 385 से 400 रुपये हो गई है। अल्ट्राटेक सीमेंट के विक्रेता राकेश के अनुसार 390 रुपये में मिलने वाला सीमेंट अब 405 रुपये प्रति बैग हो गया है। हमीरपुर में पहले सरिये के 12 एमएम के दाम 6100 रुपये थे, अब बढ़कर 6500 से लेकर 6600 रुपये हो गए हैं।

एसीसी और अंबुजा सीमेंट का एक बैग 400 की जगह 415 का हो गया है। अल्ट्राटेक सीमेंट 380 रुपये से बढ़कर 400 रुपये तक हो गया है। चंबा में अंबुजा के प्रति बैग 410 से बढ़कर 425, अंबुजा प्लस के 450 से बढ़कर 465 और एसीसी सीमेंट के 405 से बढ़कर 420 रुपये दाम हो गए हैं।

वहीं सरिया के दामों में टाटा प्रति क्विंटल 6800 से बढ़कर 7000, जिंदल के दाम 6400 से बढ़कर 6600 और कामधेनु सरिये के दाम 6500 से बढ़कर 6700 रुपये हो गए हैं।

निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने के कारण कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि, परिवहन लागत में इजाफा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध और कोयले की बढ़ती कीमतें माने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed