सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba Bridge Collapse: Under-Construction Siyur Bridge Falls After Landslide, Road Connectivity Disrupted

हिमाचल में हादसा: चंबा में निर्माणाधीन सिंयुर पुल ध्वस्त, भरमौर होली मार्ग बाधित, देखें वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, होली/चंबा। Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 07 Apr 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
सार

Himachal Chamba Bridge Collapse: हिमाचल प्रदेश के चंबा में निर्माणाधीन सिंयुर पुल ध्वस्त होने से बड़ा हादसा हो गया है। भरमौर होली मार्ग में सिन्यूर को जोड़ने वाली सड़क बाधित हो गई है।

Chamba Bridge Collapse: Under-Construction Siyur Bridge Falls After Landslide, Road Connectivity Disrupted
चंबा में निर्माणाधीन सिन्यूर पुल ध्वस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में रावी तट पर निर्माणाधीन सियुर पुल भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। होली से भरमौर पहुंचने के लिए ये सुगम रास्ते पर बन रहे पुल की क्षतिग्रस्त होने से लोनिवि को लाखों की चपत लगी है। वहीं, दो पंचायत के लोगों की आस पर भी पानी फिर गया है। भरमौर विधायक डॉ. जनक राज शर्मा ने बताया की भूस्खलन से निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रत होकर पुल का सामान रावी नदी में जा पहुंचा है। पुल के गिरने से क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos




लोक निर्माण विभाग द्वारा इस पुल का निर्माण पिछले 2 वर्षों से किया जा रहा था। लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस पुल के दोनों छोर पर स्टील की रेलिंग का काम पूरा हुआ था। अगले कुछ महीनों में इस पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने की उम्मीद थी। इससे पहले ही आज करीब आठ बजे पहाड़ी से भारी मलबा और चट्टानें पुल पर गिर गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed