सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News Two Arrested Including a Supplier from Punjab in Chitta Smuggling Case

Shimla News: चिट्टा तस्करी के मामले में पंजाब के सप्लायर समेत दो गिरफ्तार, शिमला पुलिस ने की कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 07 Apr 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

शिमला पुलिस ने रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति से करीब 36 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। चिट्टे की इस खेप के सप्लायर आरोपी अंकित ठाकुर निवासी सेक्टर-80, मोहाली (पंजाब), आयु 27 वर्ष, को हमीरपुर से गिरफ्तार किया गया है।
 

Shimla News Two Arrested Including a Supplier from Punjab in Chitta Smuggling Case
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शिमला पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध मिशन मोड में सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग पर थी, तभी अनाडेल चौक पर गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल पर हेरोइन/चिट्टा लेकर आ रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा ठाकुर बाग के पास नाका स्थापित किया गया और संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका गया।

Trending Videos


बाइक सवार की पहचान गगन दीप सिंह उर्फ दीपू निवासी गुरु नानक कॉटेज, अनाडेल, शिमला, उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई। मौके पर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के साइड पैनल में छुपाकर रखा गया करीब 36 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना बालूगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आगामी जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण व बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर दिनांक 06.04.2026 को चिट्ठे की इस खेप के सप्लायर आरोपी अंकित ठाकुर पुत्र पवन कुमार निवासी सेक्टर-80, मोहाली (पंजाब), आयु 27 वर्ष, को हमीरपुर से गिरफ्तार किया। जांच में पाया गया कि अंकित ठाकुर, मुख्य आरोपी गगन दीप सिंह को चिट्टा/हेरोइन की सप्लाई काफी समय से कर रहा था। उक्त गिरफ्तारी से नशा तस्करी के नेटवर्क की एक महत्वपूर्ण कड़ी का पर्दाफाश हुआ है। आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में जांच जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed