Himachal News: मंडी के भगवाहन मोहल्ला में लेदर पर्स की दुकान जलकर राख, सुबह साढ़े पांच बजे भड़की आग
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक दो मंजिला मकान में आग लगने से करीब तीस लाख का सामान जलकर राख हो गया। भगवाहन मोहल्ले में आग की घटना पर काबू पाने के लिए आ रहे दमकल वाहन की राह में बेतरतीब पार्क किए वाहन बाधा बनी। पढ़ें पूरी खबर...
विस्तार
मंडी शहर के भगवाहण क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक दो मंजिला मकान में आग लगने से करीब तीस लाख का सामान जल कर राख हो गया। इस घटना में घर के धरातल की दुकान में लेदर पर्स व अन्य मन्यारी सामान जल कर राख हो गया। परिवार के सदस्यों को शटर बंद होने के कारण पिछले दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकाला गया। शहर के बीचों बीच मकान में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल रहा।
भगवाहन मोहल्ले में आग की घटना पर काबू पाने के लिए आ रहे दमकल वाहन की राह में बेतरतीब पार्क किए वाहन बाधा बनी। चौहटा से मुख्य डाकघर को जाने वाली सड़क पर वाहनों की वजह से दमकल वाहन को पहुंचने में देरी लगी। संकरी सड़क भी दमकल वाहन की राह में बाधा बनी। जिस कारण थोड़ी दूरी से फायर टेंडर से पाइप के माध्यम से पानी घटनास्थल तक पहुंचाया गया। वहां पर फायर हाईड्रेंट की भी दमकल जवानों को आग पर काबू पाने के लिए मदद मिली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.