{"_id":"69d4c05becf4c837eb079d5b","slug":"video-mandi-womens-groups-held-a-significant-sway-at-the-nalwar-and-dev-melas-in-dharampur-this-time-around-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: नलवाड़ व देव मेला धर्मपुर में इस बार महिला मंडलों का रहा खासा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: नलवाड़ व देव मेला धर्मपुर में इस बार महिला मंडलों का रहा खासा दबदबा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:59 PM IST
Link Copied
नलवाड़ व देव मेला धर्मपुर में इस बार महिला मंडलों का खासा दबदबा देखने को मिल रहा है। मेले के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिला मंडलों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। मेले के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में महिला मंडलों द्वारा प्रस्तुत लोकगीत, नृत्य व पारंपरिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने हिमाचली संस्कृति की झलक पेश करते हुए तालियों की गूंज के बीच अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसके अलावा मेले में रगोंली (रंगोली) और मेहंदी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न पंचायतों से आई महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया, वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में बारीक और सुंदर डिजाइनों ने सभी को प्रभावित किया। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कमलेश गुलेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले का उद्देश्य केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि स्थानीय संस्कृति और महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना भी है। उन्होंने कहा कि महिला मंडलों की सक्रिय भागीदारी से मेले की रौनक कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने आगे बताया कि विजेता प्रतिभागियों को मेले के समापन अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को अपनी कला और हुनर को निखारने का अवसर मिलता है। मेले में उमड़ी भारी भीड़ और महिला मंडलों की शानदार प्रस्तुतियों ने यह साबित कर दिया कि धर्मपुर का यह पारंपरिक मेला अब केवल धार्मिक और व्यापारिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भी एक बड़ा मंच बन चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।