{"_id":"69d4e491f1df5ac31f0e2d5d","slug":"video-mandi-anurag-thakur-says-cm-sukhu-should-present-data-before-alleging-division-based-on-caste-and-religion-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: अनुराग ठाकुर बोले- जाति धर्म पर बांटने का आरोप लगाने से पहले आंकड़े प्रस्तुत करें सीएम सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: अनुराग ठाकुर बोले- जाति धर्म पर बांटने का आरोप लगाने से पहले आंकड़े प्रस्तुत करें सीएम सुक्खू
Ankesh Dogra
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:33 PM IST
हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर यूसीसी यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू कर दिया जाएगा। साथ ही केंद्र के एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव को भी भाजपा द्वारा पूरा समर्थन दिया जाएगा। यह निर्णय मंडी में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति के बैठक में लिया गया है। बैठक के दौरान मीडिया संवाद में इसकी जानकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने दी। अनुराग ठाकुर ने जहां केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों की जमकर सराहना की, वहीं कांग्रेस को भी जमकर घेरा। अनुराग ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के अलावा विकास का खास ख्याल रखा जाएगा। मौजूदा कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवाओं को मात्र अंधकार में धकेलने का ही काम किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, पीएम मोदी ने छोटा राज्य होने के बाद भी हिमाचल का खास ख्याल रखा है। प्रदेश में ऐसी अनेकों योजनाएं है जो केवल केंद्र के सहयोग से ही पूर्ण हुई हैं या फिर उनका कार्य प्रगति पर चला हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा पहाड़ी पदेश हिमाचल को 2 लाख करोड़ से ज्यादा की धनराशि दी जा चुकी है। प्रदेश को केंद्र का यह सहयोग आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। लेकिन यहां की कांग्रेस सरकारों ने इसके लिए कभी भी पीएम मोदी का आभार तक नहीं जताया। मौजूद कांग्रेस सरकार भी इसी मंशा के साथ चली है और एआई समिट में देश को शर्मसार करने वालों को पनाह देने में लगी रही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन दिनों असम चुनाव के दौरान स्टार प्रचार भूमिका निभा रहे हिमाचल के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू भाजपा को धर्म व जाति के नाम पर बांटने के झूठे आरोप लगा रहें है। उन्होंने सीएम को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनकी कही बातों में जरा भी सच्चाई है तो वे इसका एक भी आंकड़ा प्रस्तुत करके दिखाएं। उन्होंने दावा करते हुए कहा की अमस के इन चुनावों में कांग्रेस की एक बार फिर हार होने वाली है और भाजपा यहां तीसरी बार सरकार बनाएगी। वहीं अन्य राज्यों के चुनावों में भी कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी। बता दें कि मंडी में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जारी है। दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने बैठक की अध्यक्षता की। वहीं, प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर सहित अन्य नेता विशेष रूप से मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।