सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Third Accused in Sunni's Basantpur murder Arrested in Kushinagar

Shimla: सुन्नी के बसंतपुर हत्याकांड में तीसरा आरोपी कुशीनगर से गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Apr 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार

शिमला पुलिस की ओर से त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुएसभी आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 

Third Accused in Sunni's Basantpur murder Arrested in Kushinagar
बसंतपुर हत्याकांड में तीसरा आरोपी कुशीनगर से गिरफ्तार । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सुन्नी हत्या प्रकरण में जिला शिमला पुलिस की ओर से त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में हत्या की वारदात में शामिल तीसरा आरोपी महेश कुमार चौहान(31) निवासी गांव जंगल बिंदवालिया नाहर छपरा, कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) को भी शिमला पुलिस की टीम की ओर से कुशीनगर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महेश मामले में फरार था तथा लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। इसका स्थायी पता अन्य आरोपियों को भी ज्ञात नहीं था। तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर की सहायता से आरोपी का पता लगाकर, स्थानीय पुलिस के सहयोग से इसे सफलतापूर्वक काबू किया गया।

Trending Videos

आरोपी को अदालत कुशीनगर के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड हासिल किया जाएगा तथा उसे  शिमला अदालत में पेश किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इसी टीम की इस केस में अन्य आरोपी अरुण कुमार राम पुत्र विश्वनाथ राम निवासी गांव देवी छपरा, पूर्वी चंपारण को 25 मार्च को मुजफ्फरनगर(बिहार) से गिरफ्तार किया गया था। इसके अतिरिक्त आरोपी बिकेश कुमार पुत्र स्वर्गीय रघुनी राम निवासी गांव देवी छपरा, पूर्वी चंपारण को 28 मार्च को नेपाल बॉर्डर (बिहार) से गिरफ्तार कर शिमला लाया गया था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने  केबाद वर्तमान में न्यायिक हिरासत में जेल कैथू, शिमला में रखा गया है। जांच में पाया गया है कि तीनों आरोपियों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed