सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: IITian 'Baba' Aabhay Singh weds with Engineer Prateeka in Dharamshala—Find Out the Full Story

हिमाचल: आईआईटीयन बाबा अभय सिंह ने धर्मशाला में इंजीनियर प्रतीका के साथ लिए सात फेरे, जानें पूरा मामला

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Apr 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
सार

अब उसी कहानी में एक नया और मोड़ आया है। बाबा अभय ने शादी कर ली है। धर्मशाला की शांत वादियों में हुआ यह विवाह आज हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Himachal: IITian 'Baba' Aabhay Singh weds with Engineer Prateeka  in Dharamshala—Find Out the Full Story
आईआईटीयन बाबा अभय सिंह पत्नी इंजीनियर प्रतीका के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हाई प्रोफाइल नौकरी, आईआईटी की डिग्री और उज्ज्वल कॅरिअर छोड़कर जब अभय सिंह आईआईटीयन बाबा बने, तो देश चौंक गया था। अब उसी कहानी में एक नया और मोड़ आया है। बाबा अभय ने शादी कर ली है। धर्मशाला की शांत वादियों में हुआ यह विवाह आज हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रयागराज महाकुंभ 2025 में सुर्खियां बटोरने वाले हरियाणा के झज्जर निवासी अभय सिंह ने धर्मशाला में कर्नाटक की सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रतीका के साथ विवाह कर लिया। यह विवाह 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर खनियारा गांव स्थित ऐतिहासिक अघंजर महादेव मंदिर में पारंपरिक विधि-विधान से हुआ। इसके बाद 19 फरवरी को इस विवाह का कानूनी पंजीकरण भी कराया गया। फिलहाल यह नव दंपती धर्मशाला में सादगीपूर्ण जीवन जी रहा है।

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

आध्यात्मिक शांति की तलाश में छोड़ दिया था सब कुछ
अभय सिंह की जीवन यात्रा असाधारण रही है। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और कनाडा की एक प्रतिष्ठित एयरोस्पेस कंपनी में उच्च वेतन वाली नौकरी हासिल की लेकिन भौतिक सफलता के बीच उन्होंने आध्यात्मिक शांति की तलाश में सब कुछ छोड़ दिया और सनातन धर्म के मार्ग पर चल पड़े। महाकुंभ में लोग उन्हें इंजीनियर बाबा कहने लगे तब वे आईआईटीयन बाबा के नाम से मशहूर हो गए हालांकि बाबा मीडिया में छाने के बाद विवादों में भी घिरे। 19 जनवरी 2025 को उन्हें गुरु के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोपों में जूना अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया था। अखाड़े की अनुशासन समिति ने उनके अखाड़े के आसपास आने पर भी रोक लगा दी थी। मार्च 2025 में एक टीवी डिबेट के दौरान उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की घटना भी हुई। मार्च 2025 में ही जयपुर पुलिस ने उनको गांजा रखने के आरोप में हिरासत में भी लिया था।
 

शादी के बाद खुश हूं : अभय
अभय सिंह ने बताया कि वे शादी के बाद काफी खुश हैं। वे एक सनातन यूनिवर्सिटी बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं जहां आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक साधना और पारंपरिक ज्ञान को भी जोड़ा जाएगा। उन्हाेंने कहा कि बड़े परिवार के लिए छोटा परिवार छोड़ना पड़ता है। सांसारिक चीजों से दूर रहना भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed