फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Rain: 120 roads blocked due to heavy rain and landslides; house collapses in Kangra

Himachal Rain: भारी बारिश और भूस्खलन से 120 सड़कें ठप, कांगड़ा में मकान ढहा, दाता-पोती घायल

Thu, 06 Aug 2026 08:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Aug 2026 08:50 PM IST
सार

शिमला में झमाझम बारिश हुई, जबकि किन्नौर के निगुलसरी में पहाड़ी से भारी मलबा और चट्टानें गिरने के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 करीब 11 घंटे तक अवरुद्ध रहा।  भारी बारिश और भूस्खलन से 120 सड़कें बंद हैं। 

विज्ञापन
Himachal Rain: 120 roads blocked due to heavy rain and landslides; house collapses in Kangra
भारी बारिश से बढ़ीं दुश्वारियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हुई, जबकि किन्नौर के निगुलसरी में पहाड़ी से भारी मलबा और चट्टानें गिरने के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 करीब 11 घंटे तक अवरुद्ध रहा।  भारी बारिश और भूस्खलन से 120 सड़कें बंद हैं। सिरमौर जिले में 26 सड़कें, चंबा में पांच, कांगड़ा पांच, कुल्लू में 31, मंडी में 38, शिमला में 13 और ऊना में दो सड़कें बंद हैं। सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना यातायात सामान्य है। प्रदेश में मानसून सीजन में अभी तक 797 करोड़ रुपये का संपत्ति का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में बारिश, बाढ़, भूस्खलन और हादसों में 142 लोगों की जान जा चुकी है। अब 142 कच्चे और 90 पक्के मकान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

विज्ञापन

पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने से सड़क किनारे खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त 
किन्नौर के निगुलसरी में सुबह करीब साढ़े छह बजे पहाड़ी से भारी पत्थर और मलबा एनएच-5 पर आ गिरा। मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सीमा सड़क संगठन और एनएचएआई की टीमों ने सुबह से ही बहाली कार्य शुरू कर दिया था, लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण सड़क खोलने में काफी समय लगा। शाम करीब साढ़े पांच बजे यातायात बहाल किया जा सका। शिमला-नेरवा मुख्य मार्ग पर वीरवार को पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने से सड़क किनारे खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय वाहनों में कोई मौजूद नहीं था। कांगड़ा जिले के फतेहपुर उपमंडल की सुनहारा पंचायत के बडियाली गांव में बुधवार देर रात भारी बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया। हादसे में करीब 80 वर्षीय रमेश और उनकी पोती घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन की चपेट में आने से तीन भेड़ों की मौत
वहीं चंबा जिले में भूस्खलन की चपेट में आने से तीन भेड़ों की मौत हो गई, जबकि पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक गाय की भी जान चली गई। बारिश और भूस्खलन के कारण सिरमौ जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा। जिले में 28 सड़कें तथा 33 पेयजल एवं सिंचाई योजनाएं बंद हैं। ददाहू-संगड़ाह मार्ग पर वालिया माइंस के पास मलबा गिरने से यातायात करीब तीन घंटे प्रभावित रहा। नाहन-ददाहू मार्ग पर बडोलिया के समीप ट्रक पलटने से भी दो घंटे तक आवाजाही बाधित रही। नाहन-कुमारहट्टी, कालाअंब-देहरादून और पांवटा-शिलाई-लालढांक राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी कई स्थानों पर पत्थर और मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ। जटौन डैम और उत्तराखंड के कुछ बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद पांवटा साहिब स्थित यमुनाघाट पर जलस्तर बढ़ गया। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलधाराओं के किनारे न जाने की अपील की है। उधर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। हालांकि चंबा, हमीरपुर और ऊना के अधिकांश हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहा। इन जिलों में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।

विज्ञापन

 बिलासपुर और कांगड़ा में बारिश का येलो अलर्ट
बिलासपुर और कांगड़ा जिला के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 12 अगस्त तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। वहीं मनाली में 65, धर्मशाला 64, नाहन 63 शिमला 34, मंडी 19 व सोलन में 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed