सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Rajeev Bindal said the coming two years are challenging goal is to oust Congress and bring BJP

Himachal News: राजीव बिंदल बोले- आने वाले दो साल चुनौतीपूर्ण, कांग्रेस को बाहर कर भाजपा को लाना लक्ष्य

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 01 Jul 2025 08:22 PM IST
सार

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं का प्यार और आशीर्वाद है कि फिर प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। उन्होंने कहा कि आने वाले दो वर्ष चुनौतीपूर्ण हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Rajeev Bindal said the coming two years are challenging goal is to oust Congress and bring BJP
डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आने वाले दो वर्ष चुनौतीपूर्ण हैं। झूठ बोलने वाली कांग्रेस सरकार को बाहर कर भाजपा को वापस लाना लक्ष्य है। कार्यभार संभालते ही आक्रामक हुए राजीव बिंदल ने सभी से नगर निकायों चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वान किया। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की कार्य कुशलता को सराहा। आरएसएस के दूसरे सरसंघचालक गोवलकर से प्रेरणा लेते हुए मेरा तेरा छोड़, राष्ट्र और भाजपा के लिए पूरे भाव से काम करने का बिंदल ने सभी से आह्वान किया।

Trending Videos

बिंदल ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं का प्यार और आशीर्वाद है कि फिर प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की कार्य कुशलता को सराहते हुए कहा कि हमने नेता विपक्ष को जो काम दिया, उन्होंने वह किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी सभी कार्यक्रमों में पार्टी को बल देने का कार्य किया। बिंदल ने सदस्यता अभियान, लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जीतने, 68 में से 61 विधानसभाओं में बढ़त दर्ज करने, प्रदेश में 47,000 सक्रिय सदस्य बनाने, मंडलों की संख्या 74 से 171 करने और 8009 बूथों में से 7775 बूथ पर 11 सदस्य समिति बनाने और मंडल स्तर तक सरकार के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने के लिए अपने सहयोगियों का भी आभार जताया। बिंदल ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, पूर्व प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज चुनाव हो जाएं तो कांग्रेस 8 सीटें भी जीत नहीं पाएगी : अनुराग
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर बिंदल की नियुक्ति से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा। अगर हिमाचल प्रदेश में आज चुनाव हो जाए तो कांग्रेस को 68 में से 8 सीटें भी नहीं प्राप्त होंगी। जनता कांग्रेस से परेशान है। कांग्रेस में अंतर्कलह चरम पर है, कैबिनेट में लड़ाई हो जाती है, मंत्री आते नहीं हैं।

कांग्रेस में 9 महीने से केवल अध्यक्ष, न कोई पदाधिकारी : जयराम
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की जनता कह रही है कि कांग्रेस सरकार को चुनकर गलती हो गई है। सरकार का वर्तमान ढाई साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। कभी-कभी तो लगता है कि सरकार को जनता द्वारा केवल मात्र विकास कार्य रोकने के लिए चुना गया है। कांग्रेस के पास 9 महीने से केवल अध्यक्ष है। ना पदाधिकारी हैं और ना ही मंडल।

हर बूथ पर कांग्रेस की जमानत जब्त करने का लें संकल्प : श्रीकांत
भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हमें संकल्प लेना है की बूथ-बूथ पर कांग्रेस पार्टी की जमानत जब्त करवानी है। प्रदेश में 8009 बूथ पर कमल खिलाया जाएगा। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश की सरकार बेईमान है। केंद्र जहां धनराशि प्रदान कर रहा है वहीं राज्य सरकार इस धनराशि को भ्रष्टाचार कर खत्म करने का काम कर रही है। केंद्र के पैसे का हिसाब भी नहीं दिया जा रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed