फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: 136 roads and 242 drinking water schemes disrupted in the state; 200 sheep and goats killed

Himachal Weather: प्रदेश में 136 सड़कें, 242 पेयजल योजनाएं बाधित, बिजली गिरने से 200 भेड़ बकरियों की मौत

Thu, 13 Aug 2026 07:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Aug 2026 07:53 PM IST
सार

 प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गुरुवार को कांगड़ा जिले में सुबह से दोपहर तक तेज धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। 

विज्ञापन
Himachal Weather: 136 roads and 242 drinking water schemes disrupted in the state; 200 sheep and goats killed
ज्यूरी गानवीं सड़क के ऊपर पहाड़ी में हो रहे भूस्खलन से बढ़ा खतरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गुरुवार को कांगड़ा जिले में सुबह से दोपहर तक तेज धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सिरमौर और मंडी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि कांगड़ा, चंबा, ऊना और बिलासपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 17 अगस्त तक मौसम खराब बने रहने की संभावना है। बारिश और भूस्खलन के चलते प्रदेश में अब भी जनजीवन पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है। राज्य में 136 सड़कें, 242 पेयजल योजनाएं और नौ बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं।

विज्ञापन

विभिन्न विभागों की टीमें सेवाओं की बहाली में जुटीं
विभिन्न विभागों की टीमें सेवाओं की बहाली में जुटी हुई हैं। राजधानी शिमला में गुरुवार को दोपहर तक मौसम साफ रहा, शाम को बादल और धुंध छा गई। धर्मशाला में दो दिन मौसम साफ रहने के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर बाद हुई तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मंडी जिले में दिनभर बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। कुल्लू जिले में मौसम साफ रहा, लेकिन सैंज की देहुरीधार पंचायत के अपर शफाड़ी गांव में जमीन धंसने से एक मकान गिर गया। ऊना में दिनभर मौसम साफ रहने के बावजूद उमस ने लोगों को परेशान किया। चंबा जिले में बैरागढ़-साच पास-किलाड़ मार्ग 24 घंटे बाद वीरवार सुबह यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गिरने से 200 भेड़ बकरियों की मौत
रामपुर बुशहर। किन्नौर की रूपी वैली में बुधवार रात रात 11:00 बिजली की चपेट में आने से करीब 200 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। वैली के राज्यश्री कंडे में पेश आई इस घटना से भेड़ पालक को लाखों की क्षति पहुंची है। गनीमत रही कि घटना के वक्त भेड़ पालक टेंट में था। घटना की सूचना मिलते ही वीरवार को पशुपालन और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 36.2
मंडी 34.4
बिलासपुर 34.0
कांगड़ा 34.0
बजौरा 33.5
हमीरपुर 32.4
चंबा 31.1
नाहन 30.0
धर्मशाला 28.9
सोलन 27.6
शिमला 26.4

ढली सब्जी मंडी के पास पहाड़ी से गिरी चट्टानें, चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त
शिमला के ढली सब्जी मंडी के पास गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण सड़क किनारे खड़ी चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि घटना के समय गाड़ियों में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भूस्खलन की यह घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई। पहाड़ी से अचानक बड़ी चट्टानें सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर गिर गईं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पहाड़ी से गिरी चट्टानों से संजौली-ढली मार्ग पर मलबा बिखर गया। हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि सड़क किनारे खड़ी तीन से चार गाड़ियों को भारी क्षति पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद कमलेश और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने भूस्खलन के खतरे को देखते हुए तुरंत मौके से वाहनों को हटवाया। प्रशासन ने एहतियातन अपर ढली की ओर जाने वाले दोनों पैदल रास्तों को आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। पहाड़ी से बड़ी चट्टानें खिसकने के कारण क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय पार्षद कमलेश शर्मा ने बताया कि ढली सब्जी मंडी के सामने शाम करीब साढ़े पांच बजे भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से भूस्खलन के खतरे को देखते हुए ऊपर जाने वाले दोनों रास्तों को एहतियातन बंद कर दिया गया है। फिलहाल मकान काफी पीछे हैं, इसलिए घरों को खाली नहीं करवाया गया है। लेकिन पहाड़ी से बड़ी चट्टानों के खिसकने से भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। यदि आने वाले दिनों में फिर से भूस्खलन होता है तो आसपास के मकानों को भी खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed