सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Panchayat Election: unopposed election of 126 Panchayat Pradhans and 156 vice Pradhans is virtually certain

HP Panchayat Election: हिमाचल में 126 पंचायत प्रधान और 156 उपप्रधान का निर्विरोध चुना जाना तय

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 May 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

पंचायतीराज संस्थाओं के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 3,754 पंचायतों में प्रधान पद के लिए 15,518 और उपप्रधान पद के लिए 15,347 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 

HP Panchayat Election: unopposed election of 126 Panchayat Pradhans and 156 vice Pradhans is virtually certain
हिमाचल पंचायत चुनाव 2026। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 3,754 पंचायतों में प्रधान पद के लिए 15,518 और उपप्रधान पद के लिए 15,347 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इनमें से 126 पंचायत प्रधान और 156 उपप्रधान का निर्विरोध चुना जाना तय है। इन पदों पर सिंगल नामांकन दाखिल किया गया है। प्रदेशभर में 36,886 लोगों ने वार्ड सदस्य बनने के लिए नामांकन दाखिल किए हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए भी बड़ी संख्या में उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। हालांकि कई पंचायतों में निर्विरोध चुनाव की संभावना भी बनी हुई है।

Trending Videos

126 पंचायतों में केवल एक-एक नामांकन पत्र जमा हुआ
आंकड़ों के मुताबिक प्रधान पद के लिए 126 पंचायतों में केवल एक-एक नामांकन पत्र जमा हुआ है, जबकि उपप्रधान पद के लिए 156 पंचायतों में सिंगल आवेदन आए हैं। अगर पर्चे सही पाए जाते हैं तो नामांकन वापसी के दिन पंचायतों के इन पदों के लिए उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किया जाएगा। प्रदेश में अब नामांकन वापसी को लेकर जोड़तोड़ और राजनीतिक बैठकों का दौर शुरू हो गया है। कई पंचायतों में आपसी सहमति बनाने और निर्विरोध चुनाव करवाने के प्रयास चल रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सामाजिक संगठनों और पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से भी सहमति बनाने की कोशिशें की जा रही हैं, ताकि चुनावी टकराव कम हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

14 और 15 मई को नामांकन पत्रों वापस लेने की अंतिम तिथि
राजनीतिक दल भले ही पंचायत चुनाव प्रत्यक्ष रूप से पार्टी चिह्न पर नहीं लड़ते, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में समर्थित उम्मीदवारों को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। कई जगहों पर संभावित उम्मीदवार अपने पक्ष में माहौल बनाने और विरोधियों को नामांकन वापस लेने के लिए मनाने में जुटे हैं। 14 और 15 मई को नामांकन पत्रों वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसी दिन उम्मीदवारों चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाने है। इसके बाद ही प्रदेशभर में पंचायत चुनावों की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी और यह स्पष्ट होगा कि कितनी पंचायतों में सीधा मुकाबला होगा तथा कितने उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाएंगे।

नामांकन का आंकड़ा 80 हजार के आसपास रहेगा
प्रदेश में 79,676 लोगों ने जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रधान उपप्रधान और पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन किए हैं। नामांकन का यह आंकड़ा 80 हजार के आसपास रहेगा। जिला चंबा के पांगी ब्लॉक का आंकड़ा अभी राज्य निर्वाचन आयोग के पास नहीं पहुंचा है। इसी तरह कई और जगहों के आंकड़े अभी आने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed