{"_id":"6a22d13ac5ebc4b41b0338b3","slug":"hp-politics-jairam-thakur-said-the-cm-is-insulting-the-public-mandate-out-of-frustration-over-the-defeat-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- हार की बौखलाहट में जनादेश का अपमान कर रहे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- हार की बौखलाहट में जनादेश का अपमान कर रहे सीएम
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 05 Jun 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री पर उनके ही पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की ओर से जो आरोप लगाए गए हैं वह शर्मसार करने वाले हैं। इसके बाद भी मुख्यमंत्री उन आरोपों पर जवाब देने से भाग रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हार की बौखलाहट मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के चेहरे और बयानों में साफ दिखाई दे रही है। इसीलिए वह जनादेश और लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं। संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जिन जनप्रतिनिधियों को हजार लोग चुनकर भेजते हैं उनके बारे में अपमानजनक और ओछी टिप्पणी करना मुख्यमंत्री की मानसिकता को दर्शाता है। उन्हें अपने इस बयान के लिए प्रदेशवासियों से और जनप्रतिनिधियों से माफी मांगनी चाहिए।
Trending Videos
ठाकुर ने कहा कि सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के एक के बाद एक आरोप लगे। उनके साथ काम कर रहे अधिकारियों पर भी आए दिन सवाल उठे। मित्र मंडली की ओर से मचाई गई लूट और फैलाई गई अराजकता से पूरा प्रदेश त्रस्त है। आज मुख्यमंत्री पर उनके ही पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी की ओर से जो आरोप लगाए गए हैं वह शर्मसार करने वाले हैं। इसके बाद भी मुख्यमंत्री उन आरोपों पर जवाब देने से भाग रहे हैं। कहा कि भ्रष्टाचार के इतने बड़े मामले पर मुख्यमंत्री का चुप रहना पूरे के पूरे प्रकरण को संदिग्ध बताने के लिए काफी है। मुख्यमंत्री को इन आरोपों का जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन