सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   neeraj bharti resignation accepted himachal congress vice-president

Himachal News: नीरज भारती का इस्तीफा मंजूर, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हुई विदाई

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 05 Jun 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने नीरज भारती का प्रदेश उपाध्यक्ष पद से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। संगठन और सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाने के बाद उनका इस्तीफा राजनीतिक चर्चा का विषय बना हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...

neeraj bharti resignation accepted himachal congress vice-president
नीरज भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व सीपीएस नीरज भारती का कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पद से दिया गया इस्तीफा आखिरकार मंजूर हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आधिकारिक तौर पर उनके इस्तीफे को स्वीकार करते हुए उपाध्यक्ष पद पर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव विनोद जिंटा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नीरज भारती का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इससे पहले नीरज भारती ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए राज्य सरकार और संगठन की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।

Trending Videos




नीरज भारती ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा था कि यह फैसला लेना उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि उन्होंने हमेशा पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम किया और कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने के लिए लगातार मेहनत की। उन्होंने आरोप लगाया था कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में मेहनती और संघर्षशील कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हुई, जिससे कार्यकर्ताओं के बीच निराशा का माहौल बना।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारती ने सरकार और संगठन के बीच बढ़ती दूरी को भी चिंता का विषय बताते हुए कहा था कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को पर्याप्त महत्व नहीं मिल रहा। उनके इन बयानों के बाद राजनीतिक हलकों में लगातार चर्चाएं चल रही थीं और पार्टी के भीतर भी इस मुद्दे को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में सरकार और संगठन को लेकर की गई टिप्पणियों के बाद नीरज भारती को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। अब इस्तीफा मंजूर होने के साथ ही कांग्रेस उपाध्यक्ष पद पर उनका अध्याय औपचारिक रूप से समाप्त हो गया है। नीरज भारती के इस्तीफे की स्वीकृति को प्रदेश कांग्रेस के भीतर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है और आने वाले समय में इसके राजनीतिक मायनों को लेकर चर्चाएं और तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed