सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE Class 10 and 12 supplementary exams to begin on July 3; schedule released

HPBOSE: हिमाचल बोर्ड की 10वीं-12वीं की अनुपूरक परीक्षाएं 3 जुलाई से, शेड्यूल जारी

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। ये परीक्षाएं 3 जुलाई से शुरू होंगी।

HPBOSE Class 10 and 12 supplementary exams to begin on July 3; schedule released
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। ये परीक्षाएं 3 जुलाई से शुरू होंगी। विशेष अवसर वाले विद्यार्थी भी इनमें शामिल हो सकेंगे।दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 3 जुलाई से 10 जुलाई तक चलेंगी। वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 3 से 16 जुलाई तक होंगी। परीक्षा का समय सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है। बोर्ड के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने यह जानकारी दी है। 10वीं कक्षा के प्रश्नपत्र अंग्रेजी, गणित, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा संस्कृत विषयों के लिए ए, बी और सी सीरीज में होंगे। 12वीं कक्षा के लिए अंग्रेजी, गणित, हिंदी, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडी और संस्कृत विषयों में भी ए, बी और सी सीरीज में प्रश्न पूछे जाएंगे। अन्य सभी विषयों के प्रश्नपत्र भी इसी प्रारूप में होंगे। बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट भी मिलेगी।

10वीं कक्षा की डेटशीट

दसवीं कक्षा की गणित की परीक्षा 3 जुलाई को होगी। 4 जुलाई को संस्कृत और पंजाबी की परीक्षा है। अंग्रेजी और हिंदी की परीक्षाएं क्रमशः 6 और 7 जुलाई को होंगी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक विज्ञान, होम साइंस, आईटीईएस और कंप्यूटर साइंस की परीक्षाएं 8 से 10 जुलाई तक चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं कक्षा की डेटशीट

12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा 3 जुलाई को है। 4 को अकाउंटेंसी, फिजिक्स और संस्कृत की परीक्षाएं होंगी। इतिहास, बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, हिंदी और गणित की परीक्षाएं 6 से 10 जुलाई तक निर्धारित हैं। शेष परीक्षाएं 13 से 16 जुलाई के बीच विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed