फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPRCA: Results declared for Commerce and Geography teacher recruitment; CBT held for 253 posts.

HPRCA: कॉमर्स और भूगोल शिक्षक भर्ती का परिणाम घोषित, 253 पदों के लिए हुआ था सीबीटी

Tue, 18 Aug 2026 07:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Aug 2026 07:28 PM IST
सार

शिक्षकों के 99 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26027 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद यह परिणाम जारी किया है।

विज्ञापन
HPRCA: Results declared for Commerce and Geography teacher recruitment; CBT held for 253 posts.
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

हिमाचल राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में भूगोल शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। शिक्षकों के 99 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26027 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद यह परिणाम जारी किया है। इसमें 97 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इन पदों के लिए कुल 332 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 268 ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में 202 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 11 और 12 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद 97 उम्मीदवारों का चयन किया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण सामान्य (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक-एक पद खाली रह गया है। सचिव ने कहा कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। 

विज्ञापन

कॉमर्स शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
 राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में कॉमर्स के शिक्षकों के 156 पदों को पोस्ट कोड-26020 के अंतर्गत फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि कॉमर्स के शिक्षकों के 156 पदों के लिए 1,734 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 1,451 सीबीटी में शामिल हुए थे। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 359 उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए 7 सितंबर को सुबह 10 बजे आयोग के परिसर में बुलाया जाएगा। इसकी सूचना उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर दी जाएगी। इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी स्वयं सत्यापित फोटो प्रतियों के दो-दो सेट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे। सचिव ने कहा कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed