फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: 18 Pharmacy Officer posts in the Health Department to be filled on a batch-wise basis; counseling da

हिमाचल: स्वास्थ्य विभाग में बैचवाइज भरे जाएंगे फार्मेसी ऑफिसर के 18 पद, काउंसलिंग की तिथि तय

Tue, 18 Aug 2026 06:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Aug 2026 06:49 PM IST
सार

रोजगार विभाग के माध्यम से बैच वाइज आधार पर होने वाली भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। काउंसलिंग 4 और 5 सितंबर को राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र परिमहल शिमला में होगी।

विज्ञापन
Himachal: 18 Pharmacy Officer posts in the Health Department to be filled on a batch-wise basis; counseling da
स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में फार्मेसी ऑफिसर (एलोपैथी) के 18 पदों पर भर्ती के लिए दस्तावेज जांच और काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। रोजगार विभाग के माध्यम से बैच वाइज आधार पर होने वाली भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। काउंसलिंग 4 और 5 सितंबर को राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र परिमहल शिमला में होगी। विभाग के अनुसार रोलनंबर 1 से 57 तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 4 सितंबर को सुबह 9:30 बजे और रोलनंबर 58 से 113 तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 5 सितंबर को इसी समय होगी। 18 पदों में सामान्य वर्ग के सात, ईडब्ल्यूएस के दो, एससी के चार, एससी अंत्योदय, बीपीएल का एक, ओबीसी सामान्य के दो, ओबीसी अंत्योदय, बीपीएल का एक और एसटी का एक पद शामिल है। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के दौरान मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, रोजगार एक्सचेंज कार्ड, हिमाचल फार्मेसी काउंसिल का वैध पंजीकरण, श्रेणी प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र और हिमाचल का बोनाफाइड प्रमाणपत्र समेत अन्य दस्तावेज लाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed