फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Priyanka Gandhi message Children, do not be disappointed; I will certainly come to meet you as soon

Himachal: प्रियंका गांधी ने बच्चों को भेजा संदेश, कहा- निराश मत होना, मौसम ठीक होते ही जरूर मिलने आऊंगी

Tue, 18 Aug 2026 06:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Aug 2026 06:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने समारोह में सांसद प्रियंका गांधी का संदेश पढ़कर सुनाया। प्रियंका ने कहा, बच्चों, आप निराश मत होना। जैसे ही मौसम ठीक होगा, मैं आपसे मिलने जरूर आऊंगी।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi message Children, do not be disappointed; I will certainly come to meet you as soon
कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौसम खराब होने के कारण मंडी जिले के देउरी में कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकीं कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने बच्चों को संदेश भेजकर उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने समारोह में उनका संदेश पढ़कर सुनाया। प्रियंका ने कहा, बच्चों, आप निराश मत होना। जैसे ही मौसम ठीक होगा, मैं आपसे मिलने जरूर आऊंगी। प्रियंका गांधी ने देउरी में वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा के दौरान के हालात को याद करते हुए कहा कि 12 सितंबर 2023 को उन्होंने इस त्रासदी को अपनी आंखों से देखा था।

विज्ञापन


इसके बाद पिछले तीन वर्षों में लोगों ने मेहनत और हिम्मत से क्षतिग्रस्त स्कूल भवन को दोबारा खड़ा किया, जो सराहनीय है। अब नए भवन में बच्चों की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। बच्चों से संवाद करते हुए प्रियंका ने कहा कि स्कूल केवल पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि सपनों और हुनर को उड़ान देने का माध्यम भी है। कोई इंजीनियर, डॉक्टर, खिलाड़ी, कलाकार या अभिनेता बनना चाहता है। बच्चों के हुनर को निखारने की शुरुआत स्कूल से ही होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ने, खुशी से खेलने और अपने सपनों व उम्मीदों को खुलकर व्यक्त करने का आह्वान किया और संविधान के मूल्यों, समानता, प्रेम, एकता और भाईचारे को समझने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed