फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Overhead bridge to be built on NH in Shoghi; crossing the road will become easier.

Shimla News: शोघी में एनएच पर बनेगा ओवरहेड ब्रिज, सड़क लांघने में होगी आसानी

Tue, 18 Aug 2026 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Overhead bridge to be built on NH in Shoghi; crossing the road will become easier.
छह पंचायतों के हजारों लोगों को होगा फायदा, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों को निर्माण कार्य शुरू करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

मुख्य बाजार में हादसों की आशंका भी होगी कम
ब्रिज निर्माण के लिए 89 लाख रुपये का बजट स्वीकृत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के प्रवेशद्वार और छह पंचायतों के केंद्र बिंदु शोघी बाजार में आम लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए जल्द ओवरहेड ब्रिज का निर्माण शुरू होगा। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री और शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शोघी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों को निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

ओवरहेड ब्रिज के निर्माण के लिए एक साल पहले एनएचएआई की ओर से 89 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया था। इसमें से कुछ बजट जारी भी हो चुका है। शोघी बाजार में ब्रिज के निर्माण को लेकर कारोबारियों में आपसी सहमति न होने के कारण अब तक काम शुरू नहीं हो पाया था। अब मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने स्थानीय शोघी पंचायत प्रधान इंद्र सिंह, आनंदपुर पंचायत प्रधान अशोक, कोट पंचायत प्रधान ईश्वरी देवी, जलेल पंचायत प्रधान कपिल और थड़ी पंचायत प्रधान आशा कश्यप की ओर से उठाई इस प्रमुख मांग को सुना। सभी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ओवरहेड ब्रिज के निर्माण के लिए स्थान भी तय कर दिया गया। ब्रिज निर्माण के लिए एक वर्ष पहले तैयार किए गए 89 लाख रुपये के एस्टीमेट के अनुसार एनएचएआई की ओर से कुछ बजट जारी किया जा चुका है। इसके बाद टेंडर कर कार्य भी अवार्ड कर दिया गया था।
विज्ञापन


लोक निर्माण मंत्री ने मौके पर ही एनएचएआई के अधिकारियों को ब्रिज निर्माण का कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। इस ओवरहेड ब्रिज के बनने से शोघी बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों और बसों से उतरने-चढ़ने वाले यात्रियों को एनएच पार करने में सुविधा मिलेगी। इससे तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से होने वाले हादसों की आशंका भी कम होगी। गौरतलब है कि करीब छह माह पहले एनएच पर एक व्यक्ति वाहन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया था। थड़ी पंचायत प्रधान आशा कश्यप और पूर्व पंचायत प्रधान नरेंद्र शर्मा सहित मौजूद अन्य पंचायत प्रधानों ने शोघी बाजार के लोगों की सुरक्षा से जुड़ी इस मांग को पूरा करने की घोषणा करने और विभाग को तुरंत कार्य शुरू करने के निर्देश देने पर मंत्री का आभार जताया। लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग के शालाघाट स्थित एसडीओ नेत्र प्रकाश ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री के ओवरहेड ब्रिज निर्माण कार्य शुरू करने के आदेशों पर अमल करते हुए जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





छह पंचायतों के सैकड़ों लोगों को मिलेगी सुविधा
शोघी बाजार में रोजाना आसपास की छह पंचायतों से सैकड़ों लोग पहुंचते हैं। इन पंचायतों से आने वाली बसें भी शोघी बाजार होकर गुजरती हैं, जबकि नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों का भी दबाव रहता है। क्षेत्र का मुख्य बाजार होने और यहां बैंक समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं। भारी ट्रैफिक के बीच सड़क पार करना लोगों के लिए मुश्किल भरा होता है। सुरक्षित ओवरहेड ब्रिज का निर्माण हो जाने से लोग बिना किसी डर के सड़क के दूसरी ओर आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article