फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPRCA Results of recruitment exams for Physics, History, and Economics teachers declared.

HPRCA: भौतिक विज्ञान, इतिहास और अर्थशास्त्र के शिक्षकों की भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित

Mon, 10 Aug 2026 09:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Aug 2026 09:13 PM IST
सार

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इतिहास शिक्षक पोस्ट कोड-26025 के 86 पदों के लिए 2,648 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 2152 अभ्यर्थियों ने सीबीटी में भाग लिया। 

विज्ञापन
HPRCA Results of recruitment exams for Physics, History, and Economics teachers declared.
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, HPRCA - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)

विस्तार

राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में इतिहास और अर्थशास्त्र शिक्षकों के 86-86 पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। दोनों परीक्षाओं के परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इतिहास शिक्षक पोस्ट कोड-26025 के 86 पदों के लिए 2,648 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 2152 अभ्यर्थियों ने सीबीटी में भाग लिया। परीक्षा में उत्तीर्ण 217 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है। दस्तावेज सत्यापन 16 अगस्त को सुबह 10 बजे आयोग परिसर में शुरू होगा। उन्होंने बताया कि अर्थशास्त्र शिक्षक पोस्ट कोड-26030 के 86 पदों के लिए 1246 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 1032 अभ्यर्थियों ने सीबीटी दिया। परीक्षा में उत्तीर्ण 226 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है। यह प्रक्रिया 29 अगस्त को सुबह 10 बजे आयोग परिसर में शुरू होगी।

विज्ञापन

दस्तावेज सत्यापन की सूचना  ई-मेल पर दी जाएगी
दस्तावेज सत्यापन की सूचना अभ्यर्थियों को ई-मेल पर दी जाएगी। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के दो-दो सेट, आवेदन पत्र की डाउनलोड की गई प्रति और पहचान पत्र साथ लाना होगा। सचिव ने कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे इसके लिए कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भौतिक विज्ञान का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित
राज्य चयन आयोग ने भौतिक विज्ञान शिक्षकों के पदों के लिए आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। आयोग ने 78 पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की थी। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि 77 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जबकि एक पद रिक्त रह गया है। उन्होंने बताया कि एससी (डब्ल्यूएफएफ) श्रेणी का एक पद नहीं भरा जा सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed