सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla: Online applications invited for entrance exam and merit based courses, know the last date

HPU Shimla: प्रवेश परीक्षा और मेरिट आधारित कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, जानें अंतिम तिथि

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Apr 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर, प्रोफेशनल, डिप्लोमा और स्किल डेवलपमेंट पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।

HPU Shimla: Online applications invited for entrance exam and merit based courses, know the last date
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर, प्रोफेशनल, डिप्लोमा और स्किल डेवलपमेंट पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा आधारित और मेरिट आधारित कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई है जबकि मेरिट आधारित और अन्य कोर्सों के लिए 14 जून तक आवेदन किया जा सकेगा।

Trending Videos

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी है। प्रवेश परीक्षा आधारित कोर्सों में एमएससी के तहत भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, बॉटनी, जूलॉजी, पर्यावरण विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी शामिल हैं। वहीं एमए के विभिन्न विषयों जैसे अंग्रेजी, हिंदी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, इतिहास, लोक प्रशासन, भूगोल, योग अध्ययन और ग्रामीण विकास में भी दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा। इसके अलावा एमकॉम, एलएलबी, एमएड, एमपीएड, एमएफए पहाड़ी मिनिएचर पेंटिंग, एमबीए ग्रामीण विकास तथा मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट में भी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी और उभरते क्षेत्रों में एमसीए, एमटेक कंप्यूटर साइंस, एमएससी डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे कोर्स भी शामिल किए गए हैं, जिससे छात्रों को आधुनिक रोजगारपरक विकल्प मिलेंगे। मेरिट आधारित श्रेणी में पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड कोर्स इन टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट और बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट शामिल हैं। इसके अलावा योग, ट्राइबल स्टडीज, डिजास्टर मैनेजमेंट, आर्कियोलॉजी, डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज, फॉरेंसिक साइंस, लाइब्रेरी साइंस सहित कई पीजी डिप्लोमा और डिप्लोमा कोर्स भी उपलब्ध कराए गए हैं। विश्वविद्यालय ने शॉर्ट टर्म और स्किल डेवलपमेंट कोर्सों में भी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की है जिनमें मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, पर्यावरण अध्ययन, जर्मन, रूसी, भोटी भाषा, पब्लिक पॉलिसी और वैदिक गणित जैसे सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और एडवांस्ड डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं।

एचपीयू में 22 अधिकारियों-कर्मचारियों के विभाग बदले
 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में 26 अधिकारियों और कर्मचारियों के विभाग बदल दिए गए हैं। विवि प्रशासन ने उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए जल्द से जल्द ज्वाइन करने को कहा है। जारी आदेश के अनुसार सहायक कुलसचिव माही पॉल को पदोन्नति के बाद बजट सेक्शन में तैनात किया गया है। सेक्शन ऑफिसर स्तर पर भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। इनमें नरेश कुमार को एस्टेट ऑफिस, जसबीर सिंह को इवेल्यूएशन ब्रांच, धीरेंद्र मिश्रा को आईवीएस/एमटीए, धनी राम को चीफ वार्डन कार्यालय और मनोज कुमार को अकादमिक शाखा में भेजा गया है। ओम प्रकाश शर्मा को एस्टेट ऑफिस से स्थानांतरित कर सीडीओई में तैनाती दी गई है जबकि जोगिंद्रा देवी और ऋचा गंगटा को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सुपरिटेंडेंट ग्रेड-II स्तर पर देविंद्र शर्मा और सुभाष चंद के विभाग बदले गए हैं। वहीं, वरिष्ठ सहायकों में सुनील कुमार, भगवान दास, पुष्पा देवी और सुरेंद्र कुमार को जीएडी, एग्जाम और कंडक्ट ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है। जेओए (आईटी) काडर में भी बदलाव करते हुए सुरेश नेगी, विवेक शर्मा और बोध राज को नई शाखाओं में भेजा गया है। क्लर्क स्तर पर पूनम पंत, शालिनी सूद, धनपत और राजेश गर्ग के कार्यस्थल बदले गए हैं। परीक्षा शाखा की कर्मचारी राज रानी को एंट्रेंस टेस्ट सेल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। विवि ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी नए स्थान पर जल्द कार्यभार ग्रहण करें। यदि कोई कर्मचारी निर्धारित समयसीमा तक जॉइन नहीं करता है तो उसे 10 अप्रैल से स्वतः रिलीव माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed