सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   India Wins Three Gold Medals at the South Asian Table Tennis Championships

Shimla: दक्षिण एशियाई टेबल टेनिस खेल स्पर्धा में भारत ने जीते तीन गोल्ड मेडल

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Apr 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
सार

दक्षिण एशियाई टेबल टेनिस खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी जीत का परचम लहराया है। प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने टीम स्पर्धाओं में तीन गोल्ड मेडल जीते हैं। 

India Wins Three Gold Medals at the South Asian Table Tennis Championships
शिमला में दक्षिण एशियाई टेबल टेनिस खेल स्पर्धा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

इंदिरा गांधी खेल परिसर में चल रहे दक्षिण एशियाई टेबल टेनिस खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी जीत का परचम लहराया है। प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने टीम स्पर्धाओं में तीन गोल्ड मेडल जीते हैं। इसमें अंडर-19 गर्ल्स, अंडर-15 बॉयज और अंडर-15 गर्ल्स की टीम शामिल हैं। तीनों वर्गाें में भारत के फाइनल मुकाबले बांग्लादेश से हुए, जिनमें भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की। इसके साथ ही प्रतियोगिता में व्यक्तिगत स्पर्धाओं भी भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करे रहे हैं। शनिवार को व्यक्तिगत स्पर्धाओं में सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

Trending Videos

प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग गर्ल्स में भारत ने बांग्लादेश को हराया। इसमें अनन्या, जेनिफर, प्रिंस और डिस्ता ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने टीम स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर गोल्ड मेडल भारत की झोली में डाला। इसी तरह अंडर-15 बॉयज में आदित्य दास, अक्षय, रिशान और आकाश ने भारत की तरफ से टीम प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। इन्होंने भी बांग्लादेश को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। वहीं अंडर -15 गर्ल्स वर्ग में अंकुलिका, सृजनी, तनिष्का और आहुना ने दम दिखाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भी अपने वर्ग में बांग्लादेश को हराकर गोल्ड मेडल जीतकर अपनी जीत का परचम लहराया है। इसके अलावा शुक्रवार को प्रतियोगिता में व्यक्तिगत स्पर्धाओं के मुकाबले खेले गए। इसमें भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हिमाचल की राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में टेबल टेनिस की दक्षिण एशियाई खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दक्षिण एशिया के पांच देशों के 100 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें भारत, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश और मालदीव शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed