{"_id":"6a0486fd3353e2a8860c1f4f","slug":"jairam-thakur-says-a-bjp-government-could-be-formed-in-the-state-even-before-the-one-year-mark-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- एक साल से पहले भी प्रदेश में बन सकती है भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- एक साल से पहले भी प्रदेश में बन सकती है भाजपा सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 May 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
सार
मंडी नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान उनके बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फिर प्रदेश में समय से पहले भाजपा सरकार बनने के संकेत दिए हैं। मंडी नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान उनके बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंडी नगर निगम के पैलेस कॉलोनी-2 वार्ड के सैण मोहल्ला में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में एक वर्ष से पहले भी भाजपा की सरकार बन सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद ही बड़े विकास कार्यों को गति मिलेगी।
Trending Videos
वर्तमान समय में देश के 22 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं और हिमाचल प्रदेश में भी जल्द ऐसा दौर शुरू होने वाला है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी ने अपने राजनीतिक सफर में जो मुकाम हासिल किया है, भाजपा सरकार बनने पर उसे और मजबूत किया जाएगा। आने वाले समय में मंडी प्रदेश की राजनीति और विकास में बड़ी भूमिका निभाती रहेगी। जयराम ठाकुर ने विश्वास जताया है कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सोच और नगर निगम में भाजपा की उपस्थिति ‘विकास की गारंटी’ बनेगी, जिससे मंडी न केवल हिमाचल बल्कि पूरे देश के लिए एक आदर्श नगर निगम के रूप में उभरेगा। इस दौरान सदर विधायक अनिल शर्मा और जोगिंद्रनगर से भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने भी जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन