सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur Says: CM Faces Daily Embarrassment Due to Lies; Rationale Behind Hike in Entry Fees Is Absurd.

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- झूठ से हर दिन किरकिरी करवा रहे सीएम, एंट्री फीस की वृद्धि पर तर्क हास्यास्पद

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Mar 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि पंचायत के चुनाव समय पर हो रहे हैं और वह चुनाव में देरी इसलिए करवा रहे हैं कि बच्चों की पढ़ाई खराब न हो, लेकिन हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक उनकी सरकार की ओर से दिए गए हलफनामे में कहीं भी इस बात का जिक्र क्यों नहीं है।

Jairam Thakur Says: CM Faces Daily Embarrassment Due to Lies; Rationale Behind Hike in Entry Fees Is Absurd.
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू हर दिन अपने बयान से किरकिरी करवाते हैं। झूठ बोलकर और लोगों को गुमराह कर कर उन्हें क्या मिलता है यह समझ नहीं आ रहा है। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि पंचायत के चुनाव समय पर हो रहे हैं और वह चुनाव में देरी इसलिए करवा रहे हैं कि बच्चों की पढ़ाई खराब न हो, लेकिन हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक उनकी सरकार की ओर से दिए गए हलफनामे में कहीं भी इस बात का जिक्र क्यों नहीं है। कल तक डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के नाम पर चुनाव रोक रहे थे और आज कह रहे हैं कि परीक्षा और पढ़ाई को देखते हुए उन्होंने देरी से चुनाव करवाए। जयराम ठाकुर ने कहा कि क्या सुक्खू सरकार ने हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक चुनाव में देरी को लेकर जो हलफनामे दिए थे क्या वह झूठे थे।

Trending Videos

ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से इस तरह से खुलेआम झूठ बोलना और लोगों को गुमराह करना किसी भी तरह शोभा नहीं देता। प्रदेश में पंचायत चुनाव 4 महीने की देरी से हो रहे हैं। प्रदेश की ज्यादातर पंचायत का कार्यकाल 31 जनवरी तक समाप्त हो गए थे। इसके बाद सरकार चुनाव न करवाने के बहाने खोजती रही। जब एक याचिका के जवाब में हाईकोर्ट ने 30 अप्रैल तक चुनाव करने के आदेश दिए तो सरकार सुप्रीम कोर्ट गई और वहां भी चुनाव न करवाने के बहाने बताती रही। जब सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए की 30 मई तक चुनाव करवाए जाएं तो भी सरकार अपनी पूरी क्षमता से अड़ंगे लगा रही है। प्रदेश में जो चुनाव हो रहे हैं वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहे हैं। इसके बाद भी मुख्यमंत्री की ओर से यह कहना की चुनाव समय पर हो रहे हैं, खुद को ही हंसी का पात्र बनाने जैसा है। इसी तरह सरकार द्वारा प्रदेश में बाहरी गाड़ियों पर बढ़ाई गई एंट्री फीस को जायज ठहरने को दिए जा रहे तर्क भी हास्यास्पद लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने पालमपुर में शांता कुमार से की मुलाकात
 पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को शांता कुमार से पालमपुर में मुलाकात की। शांता कुमार, जयराम ठाकुर और विपिन परमार की अकेले में भी बात हुई। जयराम ठाकुर करीब 40 मिनट तक यामिनी होटल में रुके। दुबई से पालमपुर पहुंचे शांता कुमार का जयराम ने हालचाल जाना। शांता कुमार ने जयराम ठाकुर से प्रदेश में चल रही सियासी गतिविधियों की भी जानकारी ली। शांता कुमार को अपना सियासी गुरु मानने वाले जयराम ठाकुर धर्मशाला जाने से पहले यामिनी पहुंचे। उन्होंने शांता कुमार का आशीर्वाद भी लिया। इस बीच तीनों नेताओं के बीच पार्टी में चल रहे कार्यक्रमों और अगली रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। 16 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सीपीएस मामले की होने वाली सुनवाई पर भी चर्चा की। शांता कुमार करीब ढाई माह दुबई में रहने के बाद पालमपुर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed