फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   100 police personnel to be deployed during Shravan Navratri.

Kangra News: श्रावण नवरात्र में तैनात रहेंगे 100 पुलिस जवान

Sat, 01 Aug 2026 02:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 01 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
100 police personnel to be deployed during Shravan Navratri.
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में 13 अगस्त से शुरू हो रहे श्रावण अष्टमी नवरात्र के संबंध में शुक्रवार को मंदिर न्यास की बैठक विधायक संजय रतन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पार्किंग, चिकित्सा, बिजली, पेयजल और कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

निर्णय लिया कि नवरात्र के दौरान मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के लिए 100 पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। मंदिर परिसर और व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए 80 अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। नवरात्र के दौरान धारा 144 लागू रहेगी। मंदिर मार्ग पर ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजों पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी। शहर के बाहरी क्षेत्रों में पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे। मंदिर प्रशासन ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि नवरात्र शुरू होने से पहले सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा, मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल, न्यास सदस्य पुजारी दिव्यांशु भूषण दत्त, जितेश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष सोम किरण शर्मा, उपाध्यक्ष दीप्ति शर्मा, पुलिस प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और मंदिर न्यास के सदस्यों ने भाग लिया।
----------
नवरात्र से दो दिन पहले और दो दिन बाद तक रहेंगी विशेष व्यवस्थाएं
मंदिर न्यास ने निर्णय लिया कि नवरात्र शुरू होने से दो दिन पहले ही सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा और बिजली सहित सभी व्यवस्थाएं लागू कर दी जाएंगी। समाप्त होने के दो दिन बाद तक भी व्यवस्थाएं जारी रहेंगी।

-----------
एसपी ने पुलिस थाना और मंदिर परिसर का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने पुलिस थाना ज्वालामुखी और श्री ज्वालामुखी मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान एसडीपीओ आरपी जसवाल और थाना प्रभारी संदीप पटियाल ने ड्यूटी प्लान और सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवाजाही और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने मेले के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed