सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   10,600 devotees flock to Shaktipeeths, Jwalamukhi is the most vibrant

Kangra News: शक्तिपीठों में उमड़े 10,600 श्रद्धालु, ज्वालामुखी में सबसे अधिक रौनक

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 09 Mar 2026 07:31 AM IST
विज्ञापन
10,600 devotees flock to Shaktipeeths, Jwalamukhi is the most vibrant
ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन के लिए लाइनो में लगे श्रद्धालु । संवाद
विज्ञापन
ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा। जिला कांगड़ा के प्रमुख शक्तिपीठों में रविवार को कुल 10,600 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। सबसे अधिक भीड़ विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ ज्वालामुखी में रही, जहां 6500 भक्तों ने ज्योतियों के दर्शन किए। वहीं, ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में 3500 और चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 600 श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई।
Trending Videos

मंदिर प्रशासन द्वारा दर्शनों के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे, जिससे भक्तों को किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। ज्वालामुखी मंदिर के पुजारी अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। उन्होंने आगामी 19 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रों की तैयारियों की भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी सिलसिले में विधायक संजय रत्न ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या में खासी गिरावट दर्ज की गई। मंदिर प्रशासन के अनुसार वार्षिक परीक्षाओं के चलते स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। वर्तमान में केवल बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक ही मंदिर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed