सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Punjab Kings players sweated it out on the fourth day as well

Kangra News: चौथे दिन भी पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 05:47 AM IST
विज्ञापन
Punjab Kings players sweated it out on the fourth day as well
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास मैच में बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के ​खिलाड़ी। अमर उ
विज्ञापन
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स का चार दिवसीय अभ्यास शिविर रविवार को भी जारी रहा। आईपीएल की तैयारियों में जुटे खिलाड़ियों ने सुबह एक्सरसाइज के बाद एक फ्रेंडली मैच खेलकर अपनी लय परखी।
Trending Videos

अभ्यास सत्र के दौरान टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज शशांक सिंह और विस्फोटक बल्लेबाज प्रशांत आर्य ने तेज और धीमी गति की गेंदों पर जमकर चौके-छक्के लगाए। पंजाब किंग्स की टीम 10 मार्च तक धर्मशाला में ही अभ्यास करेगी। बता दें कि बीते साल भी पंजाब किंग्स की टीम ने धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल से पहले दो बार अपना अभ्यास शिविर लगाया था, जिसमें टीम के नामी खिलाड़ियों ने धर्मशाला में दस्तक दी थी। हालांकि इस बार शिविर में टीम के केवल 9 से 10 खिलाड़ी ही शामिल हुए हैं, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि आईपीएल शुरू होने से पहले टीम अपने मुख्य कोच और अन्य स्टार खिलाड़ियों के साथ यहां एक और बड़ा अभ्यास शिविर आयोजित कर सकती है।

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास मैच में बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाड़ी। अमर उ

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास मैच में बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाड़ी। अमर उ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed