सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rural women are getting empowered through JICA project: Kamlesh

जाइका परियोजना से सशक्त हो रहीं ग्रामीण महिलाएं : कमलेश

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 09 Mar 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
Rural women are getting empowered through JICA project: Kamlesh
बचत भवन देहरा में प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं विधायक कमलेश ठाकुर। -स्रोत: विभाग
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देहरा के बचत भवन में विशेष समारोह में हुआ। इस दौरान विधायक कमलेश ठाकुर ने जाइका वानिकी परियोजना से जुड़कर महिलाएं सशक्तीकरण की नई मिसाल पेश कर रही हैं। जाइका परियोजना से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं न केवल वनों का संरक्षण कर रही हैं, बल्कि स्वरोजगार अपनाकर पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
Trending Videos

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने वन मंडल देहरा, धर्मशाला, नूरपुर और पालमपुर के अंतर्गत बेहतरीन कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त 18 अन्य वन मंडलों की महिलाओं को ऑनलाइन माध्यम से प्रशस्ति पत्र दिए गए। समारोह में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अवलोकन करते हुए कमलेश ठाकुर ने महिलाओं के हुनर और उनके द्वारा तैयार उत्पादों की गुणवत्ता की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक डॉ. संजय सूद ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के कौशल विकास के माध्यम से उनकी आजीविका में सुधार करना है। कार्यक्रम में एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़ की प्रो. डॉ. मिनाक्षी सूद ने भी महिलाओं को संबोधित कर तकनीकी मार्गदर्शन दिया। जाइका के माध्यम से आज प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपनी पारिवारिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed