{"_id":"69c52186534134d5fb006735","slug":"16-vehicles-loaded-with-wood-were-caught-at-kamalu-chowk-kangra-news-c-95-1-kng1004-226204-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कामलु चौक पर लकड़ी से लदे 16 वाहन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कामलु चौक पर लकड़ी से लदे 16 वाहन पकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
12 वाहनों को वन विभाग ने किया जब्त
बुधवार देर रात विभाग ने की थी नाकाबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
रक्कड़ (कांगड़ा)। अवैध कटान और लकड़ी तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बुधवार रात को कार्रवाई की है। बुधवार रात हमीरपुर-कांगड़ा की सीमा क्षेत्र कामलु चौक के राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर वन विभाग ने विशेष नाकाबंदी कर रखी थी। टीम ने नाके पर 16 ट्रक, टेंपो और पिकअप वाहनों को पकड़ा। इस दौरान जांच में 12 वाहनों में अवैध लकड़ी पाई गई, जबकि चार वाहनों के दस्तावेज सही पाए गए। हालांकि, इन चार वाहनों के रात्रि के समय लकड़ी की ढुलाई किए जाने के चलते नियमानुसार कार्रवाई विभाग करेगा।
रेंज ऑफिसर कुलतार सिंह के नेतृत्व में टीम ने वाहनों को पकड़ा था। जांच में भी सामने आया कि तस्कर अन्य लकड़ियों के नीचे अवैध लकड़ी छिपाकर ले जा रहे थे, जिससे जांच से बचा जा सके। वन विभाग की टीम ने सभी वाहनों की तलाशी लेकर भारी मात्रा में अवैध लकड़ी बरामद की और वाहनों को जब्त कर लिया। इनमें 12 वाहनों में गैर-अनुमेय प्रजाति (बिना ट्रांजिट परमिट) की लकड़ी लदी पाई गई। इसके अलावा चार वाहनों में प्रतिबंधित लकड़ी नहीं थी और दस्तावेज भी थे, लेकिन रात्रि परिवहन होने के कारण इन पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।
डीएफओ सन्नी वर्मा ने चेतावनी दी कि अवैध लकड़ी तस्करी में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियान जारी रखेगा।
Trending Videos