{"_id":"6a6bacf605fc695fbf0613b4","slug":"180-cases-of-illegal-mining-detected-in-three-months-kangra-news-c-95-1-kng1054-247594-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: तीन माह में अवैध खनन के 180 मामले पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: तीन माह में अवैध खनन के 180 मामले पकड़े
Fri, 31 Jul 2026 12:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए खनन विभाग ने तीन माह में जिले में 180 मामले पकड़े हैं। इनमें से 67 मामलों में 1.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। विभाग के अनुसार अवैध खनन के 21 मामले अदालत में भेजे गए हैं, जबकि 62 मामले कार्यालय स्तर पर लंबित हैं।
विभाग के अनुसार अप्रैल, मई और जून में विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण व संयुक्त अभियान चलाए गए। इस दौरान नदियों, खड्डों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में बिना अनुमति खनन, निर्धारित सीमा से अधिक खनन और नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए। इस दौरान अप्रैल में 47, मई में 74 और जून में 62 मामले अवैध खनन के पकड़े गए। इन मामलों में मौके पर जुर्माना वसूला जा सकता था, उनमें नियमानुसार कार्रवाई की गई। वहीं कुछ मामलों को अदालत में भेजा गया है।
अदालत में भेजे गए मामलों में अभी तक किसी का निपटारा नहीं हुआ है। वहीं 62 मामले विभागीय स्तर पर लंबित हैं। वहीं, जिला खनन अधिकारी शैलजा चौधरी ने बताया कि भविष्य में भी अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद