{"_id":"69aed7f1f18b0cd7850aaccc","slug":"3-lakh-rupees-will-be-given-for-building-a-house-under-valmiki-housing-scheme-kangra-news-c-95-1-kng1037-223413-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: वाल्मीकि आवास योजना में घर बनाने के लिए मिलेंगे तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: वाल्मीकि आवास योजना में घर बनाने के लिए मिलेंगे तीन लाख
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार ने वाल्मीकि समुदाय के जरूरतमंद परिवारों के लिए मुख्यमंत्री वाल्मीकि आवास योजना के तहत तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया है। तहसील कल्याण अधिकारी विपुल शर्मा ने सोमवार को बताया कि सरकार ने इस योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।
उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समुदाय के वे परिवार जिनकी सभी स्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है, इस योजना के लिए पात्र होंगे। नए मकान के निर्माण के लिए सरकार 3 लाख रुपये की वित्तीय मदद देगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रतिनिधियों के माध्यम से पात्र परिवारों को आवेदन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि अभी भी कई क्षेत्रों से आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं, इसलिए पात्र परिवार जल्द से जल्द अपने संबंधित तहसील कल्याण कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
Trending Videos