सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Only speeches and claims in three years, zero development on the ground: Vipin Parmar

तीन साल में केवल भाषण और दावे, जमीन पर विकास शून्य: विपिन परमार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:09 AM IST
विज्ञापन
Only speeches and claims in three years, zero development on the ground: Vipin Parmar
विपिन सिंह परमार। -फाइल फोटो
विज्ञापन
धर्मशाला। पूर्व मंत्री एवं सुलह से भाजपा विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के तीन साल के कार्यकाल में जनता को न तो उनके अधिकार मिले और न ही चुनावी वादों का लाभ मिला है। सीएम सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने अधिकांश समय भाषणबाजी और बड़े-बड़े दावे करने में बिताया है, जबकि जमीन पर जनता को राहत देने वाले ठोस कदम पूरी तरह गायब हैं।
Trending Videos

सोमवार को जारी एक प्रेस बयान में भाजपा नेता ने कहा कि हिमाचल पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। विकास कार्यों की गति बेहद धीमी पड़ गई है। चुनावों के समय कांग्रेस ने पारदर्शी शासन और आर्थिक मजबूती के जो बड़े-बड़े वादे किए थे, वास्तविकता उनसे बिल्कुल अलग है। आज प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, जबकि कर्मचारियों और किसानों की उम्मीदें भी अधूरी रह गई हैं। अब प्रदेश की जनता सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू से जवाब मांग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन परमार ने कहा कि बढ़ती महंगाई और प्रशासनिक अव्यवस्था ने आम जनता की परेशानियों को और अधिक बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जागरूक जनता सरकार के इन तीन वर्षों के कामकाज का पूरा हिसाब रखे हुए है और आने वाले समय में सच को पहचानकर अपना कड़ा फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed