डरोह (कांगड़ा)। भारत विकास परिषद ने संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती पर शनिवार को भवारना शाखा की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। भवारना सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. नवीन राणा, डाॅ. अरुण गुप्ता, पालमपुर अस्पताल से डॉ. शालिनी सूद और ब्लड बैंक पालमपुर की टीम की देखरेख में आयोजित शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया।
पहली बार रक्तदान करने वाले प्रत्यक्ष सूद सहित अन्य रक्तदाताओं को भी परिषद अध्यक्ष रिपन सूद ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदीप सूद, समीर अमिताभ, अधिराज सूद, सतिंद्र सूद, कुलबीर कटोच, सुदेश भागड़ा, आदि मौजूद रहे। शिविर को सफल बनाने के लिए शाखा अध्यक्ष ने अस्पताल स्टाफ, शाखा सदस्यों, रक्तदानियों समेत भड़गवार टैक्सी यूनियन के सदस्यों दीपक डोगरा, किशन छोटू और सोहन लाल का धन्यवाद किया।