{"_id":"6a6e0a6a37a49422730e9d90","slug":"youth-sweated-it-out-to-become-agniveers-kangra-news-c-95-1-kng1054-248150-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अग्निवीर बनने के लिए युवाओं ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अग्निवीर बनने के लिए युवाओं ने बहाया पसीना
विज्ञापन
धर्मशाला में अग्निवीर भर्ती रैली के दौरान हिस्सा लेते प्रतिभागी। जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निवीर बनने के लिए युवाओं ने बहाया पसीना
धर्मशाला में शुरू हुई भर्ती रैली, पहले दिन 489 अभ्यर्थियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। अग्निवीर भर्ती-2026 के तहत यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में भर्ती रैली का सफलतापूर्वक शुभारंभ हुआ। भर्ती कार्यालय पालमपुर के भर्ती निदेशक कर्नल विशाल शाह ने बताया कि कांगड़ा और चंबा के कुल 5,631 अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में भाग लेने के लिए बुलाया गया है।
रैली के प्रथम दिन कांगड़ा जिले की नूरपुर और फतेहपुर तहसीलों के कुल 489 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। अभ्यर्थियों की स्टेडियम में प्रवेश प्रक्रिया सुबह 4:30 बजे प्रारंभ हुई, जो आठ बजे तक चली। प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों एवं पहचान का गहन सत्यापन किया गया। इसके बाद ही उन्हें भर्ती स्थल में प्रवेश की अनुमति दी गई।
कर्नल विशाल शाह ने बताया कि केवल वे अभ्यर्थी, जिन्होंने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है, उन्हें भर्ती के द्वितीय चरण अर्थात शारीरिक दक्षता एवं चिकित्सा परीक्षण के लिए आमंत्रित किया गया है।भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों ने 1.6 किलोमीटर दौड़, पुल-अप, 9 फीट डिच, जिग-जैग बैलेंस सहित निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षणों में भाग लिया। इसके पश्चात अभ्यर्थियों की लंबाई, छाती और वजन सहित शारीरिक मापदंडों की जांच और चिकित्सा परीक्षण की प्रक्रिया करवाई गई। सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने और भर्ती प्रक्रिया के दौरान अनुशासन एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।