{"_id":"6a6f1df619053964460d7498","slug":"video-pong-dam-displaced-to-hold-protest-in-dharamshala-on-10-august-2026-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pong Dam Displaced: पौंग विस्थापितों की विशेष बैठक में 10 अगस्त के आक्रोश प्रदर्शन का ऐलान, 300 लोगों ने दर्ज कराईं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pong Dam Displaced: पौंग विस्थापितों की विशेष बैठक में 10 अगस्त के आक्रोश प्रदर्शन का ऐलान, 300 लोगों ने दर्ज कराईं शिकायतें
Ankesh Dogra
Updated Sun, 02 Aug 2026 04:07 PM IST
पीड़ित पौंग विस्थापित कनवीनर कमेटी की विशेष बैठक रविवार को जट्ट पैलेस, राजा का तालाब में कमेटी अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पौंग बांध विस्थापितों के मुरब्बों से जुड़ी वर्षों पुरानी समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में किसान सभा हिमाचल की जिला अध्यक्ष शोकिनी कपूर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि पौंग बांध विस्थापितों की 55 वर्षों से लंबित मांगों के समाधान के लिए किसान सभा की ओर से 10 अगस्त को धर्मशाला स्थित उपायुक्त कांगड़ा कार्यालय के बाहर आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने विस्थापित परिवारों से बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।
कनवीनर कमेटी के संचालक एवं साहित्यकार पंकज दर्शी ने बैठक के दौरान विस्थापितों से शिकायत प्रपत्र भरवाए। उन्होंने बताया कि इन शिकायतों के आधार पर संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में करीब 300 मुरब्बा पात्रों ने अपनी समस्याएं लिखित रूप में दर्ज कराईं, जिससे उनके मुद्दों का दस्तावेजीकरण भी किया गया।
इस अवसर पर सरेष्टा देवी, तुलसी राम, अश्वनी कुमार, अरविंद कौंडल, राजीव शर्मा, सिकंदर सिंह, देसराज मनकोटिया, रूमेल सिंह, मुनीश कौंडल और प्रताप चंद को कनवीनर कमेटी का नया सदस्य बनाया गया। ये सदस्य विस्थापित परिवारों तक कमेटी की आगामी कार्ययोजना पहुंचाने का कार्य करेंगे।
बैठक में डॉ. अशोक सोमल, भीखम सिंह, प्रेम चंद, अश्वनी कश्यप, मनोहर लाल और केवल कृष्ण सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।