सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   5 years rigorous imprisonment for man convicted of hashish smuggling

Kangra News: चरस तस्करी के दोषी को 5 वर्ष का कठोर कारावास

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 08 Mar 2026 05:25 AM IST
विज्ञापन
5 years rigorous imprisonment for man convicted of hashish smuggling
विज्ञापन
न्यायालय ने 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया, अदा न करने पर होगी अतिरिक्त कैद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। चरस के साथ पकड़े आरोपी पर तस्करी के आरोप सिद्ध होने पर न्यायालय ने 5 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी को 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है और इसे अदा न करने पर तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। यह फैसला विशेष न्यायाधीश एवं प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट धर्मशाला डॉ. अरविंद मल्होत्रा की अदालत ने सुनाया है।
पुलिस थाना पालमपुर की टीम 15 मई 2017 को कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के गेट नंबर-5 के पास गश्त और नशा विरोधी अभियान पर थी। इसी दौरान बाइक सवार सुमित कुमार उर्फ रवि निवासी टांडा, राजपुर तहसील पालमपुर पुलिस को देखकर वापस मुड़ गया और विश्वविद्यालय परिसर में घुस गया। पुलिस ने पीछा किया तो सुमित बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद एक सफेद कैरी बैग से 501 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने बरामद चरस कर मौके पर सील कर कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद मामले में छानबीन के बाद पुलिस ने चालान न्यायालय में पेश किया।
सभी तथ्यों और गवाहों के बयान के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 5 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि आरोपी के जांच और ट्रायल के दौरान बिताई गई हिरासत की अवधि को सजा में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed