{"_id":"6a5fcfa45137b7db760b26ad","slug":"750-meter-approach-road-could-not-be-built-in-two-years-kangra-news-c-95-1-kng1037-246013-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दो वर्ष में नहीं बन पाया 750 मीटर संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दो वर्ष में नहीं बन पाया 750 मीटर संपर्क मार्ग
Wed, 22 Jul 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। कनेड से झकरेहड़ तक प्रस्तावित 750 मीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण दो वर्ष बाद भी अधूरा है। ग्रामीण आज भी अधूरी सड़क और बरसात के दिनों में आवागमन की परेशानी झेल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार लोक निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधियों के समक्ष मांग उठाने के बावजूद निर्माण नहीं बढ़ पाया है।
ग्रामीण बिक्कू (पंचायत सदस्य), रघुवीर सिंह, जगदीश चंद, सोनू, तिलक राम, मेहर सिंह, गायत्री देवी, पुष्पा देवी, पूजा, रक्षा देवी, सोमा देवी और सपना आदि ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से शीघ्र निर्माण शुरू करवाने की मांग उठाई है। तपोवन में विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने लोक निर्माण मंत्री से सड़क निर्माण की मांग रखी थी। इसके बाद विभाग ने सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा लेकिन अब तक फंड स्वीकृत नहीं होने से कार्य अधूरा है।
विभाग के अनुसार, धर्मशाला उपमंडल-दो ने पिछले वर्ष कनेड से झकरेहड़ तक 750 मीटर संपर्क मार्ग के शेष निर्माण के लिए 77.73 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
पहले उपलब्ध करीब सात से आठ लाख रुपये से सड़क का प्रारंभिक निर्माण कराया गया था। अब कंक्रीट सड़क, यू-आकार की नाली, आरसीसी स्लैब कलवर्ट, रिटेनिंग वॉल और एज वॉल का निर्माण शेष है। इसके लिए 77.73 लाख रुपये का एस्टीमेट सरकार को भेजा गया है। फंड मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -दशमिंदर पॉल, एसडीओ पीडब्ल्यूडी धर्मशाला-2