{"_id":"69f358a6f47e5ebf1106111b","slug":"850-quintals-of-straw-reduced-to-ashes-after-a-fire-broke-out-in-a-cowshed-kangra-news-c-95-1-kng1047-232434-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गोशाला के शेड में आग लगने से 850 क्विंटल तूड़ी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गोशाला के शेड में आग लगने से 850 क्विंटल तूड़ी राख
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 01 May 2026 06:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान, मदद का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
जवाली (कांगड़ा)। श्री मणिमहेश सेवादल गोशाला हार (जवाली) में तूड़ी रखने वाले शेड में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें मवेशियों के लिए 850 क्विंटल भूसा रखा गया था। वीरवार सुबह गोशाला कर्मियों ने शेड से धुआं निकलते देखा जो देखते ही देखते आग में बदल गया।
अग्निशमन विभाग जवाली को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम में जितेंद्र कुमार, अनु जमवाल, विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। गोशाला हार के सदस्य मनजीत कौंडल, अनिल छांगू, योगेश चौधरी, रामनाथ शर्मा, डाॅ. कुलविंदर फार्मासिस्ट ने ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी की मदद से तूड़ी बाहर निकाली लेकिन तब तक सारी जलकर खराब हो गई थी।
जवाली के एसडीएम नरेंद्र जरियाल ने मौके पर नुकसान का निरीक्षण किया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। एसडीएम नरेंद्र जरियाल ने कहा कि गोशाला के शेड में करीब 9 ट्रक भूसा डंप किया था, जो राख हो गया है। इस कारण करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
Trending Videos