फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A Brazilian university honored Aashvi.

Kangra News: ब्राजील की यूनिवर्सिटी ने आश्वी को किया सम्मानित

Thu, 30 Jul 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 30 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
A Brazilian university honored Aashvi.
आश्वी धीमान
लंबागांव (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जयसिंहपुर के सलियाणा गांव की नन्ही प्रतिभा आश्वी धीमान को ब्राजील की इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ कल्चर, आर्ट एंड साइंस ने सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन प्रदान कर अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा है। यह सम्मान उन्हें हिमाचली संस्कृति, लोक कला और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण व प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। आश्वी धीमान ने कहा कि यह उनके जीवन की सबसे प्रेरणादायक उपलब्धियों में से एक है। उन्होंने यह सम्मान प्रदेश, देश और सभी शुभचिंतकों को समर्पित करते हुए यूनिवर्सिटी का आभार व्यक्त किया। आश्वी ने डायरेक्टर जनरल एवं ब्राजील एंबेसडर मार्शल मेंडेस ज्वाला और फिलिस्तीनी संस्कृति, कला और विज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के अध्यक्ष का भी धन्यवाद किया। कम उम्र में ही आश्वी धीमान 220 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं। उनका नाम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। संवाद

आश्वी धीमान

आश्वी धीमान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed