{"_id":"6a2d496bdb9a1fdb6e01bb3a","slug":"a-comprehensive-mega-mock-drill-lasting-12-hours-will-be-held-across-the-district-tomorrow-kangra-news-c-95-1-kng1045-239294-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जिलेभर में कल 12 घंटे तक होगी व्यापक मेगा मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जिलेभर में कल 12 घंटे तक होगी व्यापक मेगा मॉक ड्रिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। आपदा प्रबंधन की तैयारियों और विभिन्न विभागों की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करने के उद्देश्य से 15 जून को व्यापक मेगा मॉक ड्रिल होगी। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि जिला कांगड़ा के विभिन्न उपमंडलों में यह अभ्यास सुबह 9:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक संचालित किया जाएगा।
12 घंटे की मॉक ड्रिल के दौरान संभावित आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों, एजेंसियों एवं आपदा प्रबंधन तंत्र के बीच समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। इस अभ्यास के माध्यम से आपदा से निपटने की तैयारियों में मौजूद कमियों की पहचान कर उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे।
उपायुक्त ने जिला के नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभ्यास को गंभीरता और सकारात्मक दृष्टिकोण से लें और प्रशासन तथा संबंधित विभागों को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। इस प्रकार के अभ्यास आपदा के समय जनहानि और नुकसान को कम करने और प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ब्यूरो