सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Abhishek of Ghad Jarot became a lieutenant in the army.

Kangra News: घाड़ जरोट के अभिषेक बने सेना में लेफ्टिनेंट

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 17 Mar 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
Abhishek of Ghad Jarot became a lieutenant in the army.
घाड जरोट में अभिषेक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते प्रधानाचार्य प्रदीप परदेसी और अन्य। -स्र
विज्ञापन
गुलेर/बरियाल (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के गांव घाड़ जरोट के युवा अभिषेक कुमार ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिषेक ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस) की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर यह मुकाम हासिल किया है।
Trending Videos

अभिषेक का यह सफर चुनौतियों भरा रहा। बचपन में ही उनके सिर से पिता किशोरी लाल का साया उठ गया था, लेकिन उन्होंने कठिन परिस्थितियों में हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। अपनी सफलता के बाद अभिषेक जब अपने पुराने स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घाड़ जरोट पहुंचे तो वहां प्रधानाचार्य प्रदीप परदेसी और समस्त स्टाफ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्कूल प्रबंधन ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि अभिषेक बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed