सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   After two days of rain, devotees reached the temples as soon as the sun came out.

Kangra News: दो दिन की बारिश के बाद धूप खिलते ही मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 22 Mar 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
After two days of rain, devotees reached the temples as soon as the sun came out.
शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में तीसरे नवरात्र पर उमड़ा भक्तों का सैलाब। -डीपीआर
विज्ञापन
तीसरे नवरात्र पर ज्वालामुखी, बज्रेश्वरी और चामुंडा शक्तिपीठ में 59,500 श्रद्धालु हुए नतमस्तक
Trending Videos

मंदिरों में दिनभर लगी रही कतारें, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा। दो दिन की बारिश के बाद चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन कांगड़ा के शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी । सुबह से धूप खिलने के कारण शक्तिपीठों में दिनभर 59,500 के करीब श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। तीसरे नवरात्र पर माता चंद्रघंटा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। सुबह पांच बजे मंदिरों कपाट खोल दिए गए। ज्वालामुखी मंदिर में 35,000, कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर में 15,000 और श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 9,500 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
मंदिर परिसरों में सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं और दिनभर जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, सफाई और यातायात प्रबंधन को सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ज्वालामुखी मंदिर के पुजारी और न्यास सदस्य अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली सहित देशभर से हजारों श्रद्धालु ज्वालामुखी धाम पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर परिवार सहित यहां पहुंचकर श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। तीसरे नवरात्र पर एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल अपनी धर्मपत्नी डॉ. श्रेया के साथ मां बज्रेश्वरी का आशीर्वाद लेने पहुंचे। दोनों ने मंदिर गर्भ गृह में माथा टेका। मंदिर के वरिष्ठ पुजारियों ने महाशक्तचंडी यज्ञ में दोनों से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। एसडीएम कांगड़ा और उनकी धर्मपत्नी ने कन्या पूजन भी किया। एसडीएम कांगड़ा ने मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर के साथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के कार्यों का निरीक्षण भी किया।
एसडीएम कांगड़ा ने कहा बज्रेश्वरी बाणगंगा घाट के बन जाने से श्रद्धालु व्यवस्थित तरीके से स्नान कर पा रहे हैं और निरंतर संध्या आरती का आयोजन इस घाट पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन की देखरेख में सुरक्षा व्यवस्था पर पूरी नजर रखी जा रही है। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण श्री चामुंडा मंदिर नंदिकेश्वर धाम श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा और हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।

बॉक्स:
कांगड़ा में 3,22,008 और ज्वालामुखी में चढ़ा 6,96,339 लाख चढ़ावा
मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने बताया कि दूसरे नवरात्र पर कांगड़ा बज्रेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं ने 3,22,008 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। जबकि ज्वालामुखी मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि 6,96,339 रुपये का चढ़ावा अर्पित किया गया। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान लगातार श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed